हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी, फिसलकर खाई में गिरा ऑटो; बस ने पिकअप को मारी टक्कर

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. इससे राज्य में मौसम बदल गया है. भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल में पर्यटकों का आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली और लाहौल घाटी में बीते रोज से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे कई फुट तक बर्फ जमा हो चुकी है. बर्फबारी के चलते अटल-टनल को आवाजाही के लिए बंद किया गया है. इसलिए सभी गाड़ियों को सोलंगनाला तक जाने की अनुमति है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के चलते यहां पर हर ओर बर्फ जम चुकी है.

बर्फ से फिसलकर खाई में गिरा ऑटो

बर्फबारी के चलते बीती रात को पुलिस द्वारा सोलंगनाला से गाड़ियों को निकाला गया. इसी दौरान एक मालवाहक ऑटो बर्फ पर फिसल गया और खाई में जा गिरा. गनीमत ये रही कि इस दौरान ड्राइवर ने पहले ही बाहर छलांग लगा दी और ऑटो फिसलते हुए खाई में गिर गया. अगर ड्राइवर ने समय से छलांग न लगाई होती तो बात उसकी जान पर भी बन सकती थी. वीडियो सचिन गुप्ता नाम के सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है. 4 मुख्य रोड सहित कुल 23 रोड ब्लॉक हैं. 51 प्वाइंट पर इलेक्ट्रिसिटी प्रभावित है. क्रिसमस के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मनाली हाउसफुल होता जा रहा है.

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1872862792610701758?t=jpVMbB5OP211Ig3GfAYvew&s=19

पिकअप से टकराई थी बस

इससे पहले नारकंडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, भारी बर्फबारी के बीच HRTC की एक बस बर्फ पर फिसलने लगी. ड्राइवर ने बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन ढलान पर होने के कारण बस फिसलती चली गई और एक पिकअप में जाकर टकरा गई. इससे बस में बैठे यात्रियों की सांसे थम गईं. हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. अगर सामने पिकअप न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

https://twitter.com/GemsHimachal/status/1872609902914662546?t=xnQ3tPPzay26S9Vs8R2gMg&s=19

बर्फबारी से बढ़ी सड़कों पर फिसलन

बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जम गई है. जिससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है. ऐसे में इस मौसम में हादसा होने का डर बना हुआ है. जिस कारण पुलिस प्रशासन द्वारा भी सैलानियों और लोगों से ये अपील की जा रही है कि वो बारिश और बर्फबारी को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें. वहीं, लाहौल घाटी, अटल टनल और सोलंगनाला समेत मनाली के कई हिस्सों में कई-कई फुट तक बर्फ जमा हो गई है. लाहौल घाटी में करीब 6 फुट, अटल टनल में करीब 4 फुट और सोलंगनाला में भी करीब 2 फुट बर्फ जमा हो गई है. जिससे जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है.

#accidentNews #himachalNews #kulluNews #shimlaNews #SnowfallNews

Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) on X

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। 4 मुख्य रोड सहित कुल 23 रोड ब्लॉक हैं। 51 प्वाइंट पर इलेक्ट्रिसिटी प्रभावित है। क्रिसमस के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मनाली हाउसफुल होता जा रहा है। Video मनाली का है।

X (formerly Twitter)

भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल और लाहुल स्पीति के सभी टूरिज्म प्लेस बंद, एडवाइजरी जारी

Himachal News: रोहतांग, बारालाचा शिंकुला और कुंजम दर्रे में दो फीट बर्फबारी हुई है। शुक्रवार सुबह से ही तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। लाहौल-स्पीति में सुबह से ही बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। भारी बर्फबारी के कारण जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मनाली केलांग मार्ग के साथ-साथ तांदी संसारी मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

घाटी में कुछ स्थानों पर फोर व्हील ड्राइव वाहन चल रहे हैं जबकि बस सेवा बंद कर दी गई है। सुबह से हो रही बर्फबारी के कारण अटल टनल के दोनों छोर पर आधा फीट बर्फ जम गई है। अटल टनल सहित लाहौल के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। सुबह से हो रही बर्फबारी के कारण केलांग और सिस्सू के बीच आधा फीट बर्फ गिर चुकी है।

लाहौल-स्पीति के समूचे क्षेत्र में बर्फ के फाहे गिरने का सिलसिला जारी है। पर्यटन नगरी मनाली में दिनभर बारिश जारी रही जबकि कुछ देर के लिए बर्फ के फाहे भी गिरे। मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला के साथ-साथ अंजनी महादेव, कोठी, गुलाबा और हामटा में बर्फबारी हो रही है। मनाली लेह मार्ग के बारालाचा दर्रे सहित तंगलंगला और लाचुंगला में भारी बर्फबारी हो रही है।

गौर हो कि सर्दियों के कारण मनाली लेह मार्ग वाहनों के लिए बंद है, जो अब गर्मियों में ही बहाल हो पाएगा। मनाली में पर्यटकों की अधिकता के कारण हिडिंबा मंदिर वशिष्ठ नगर आदि में काफी भीड़ रहती है। हिमाचल में तीन दिन की छुट्टी होने के कारण पर्यटकों की आमद में भारी इजाफा होने की संभावना है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि अटल टनल रोहतांग शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रही। पर्यटकों को केवल सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने एडवाइजरी जारी कर पर्यटकों से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने का आग्रह किया।

बारिश और बर्फबारी के कारण कुल्लू में आधा दर्जन बस रूट बंद

जिला कुल्लू में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन बस रूट प्रभावित हुए हैं। कई रूटों पर बसें आधे रास्ते तक ही चल रही हैं। जिला के बागीपुल, पलचान, बयासर, कोटाधार और थाच माशना आदि रूटों पर बसों के पहिए थम गए हैं। बस अड्डा प्रभारी कुल्लू मनोज कुमार ने बताया कि मौसम के कारण आधा दर्जन बस रूट प्रभावित हुए हैं।

#AtalTunnelNews #lahaulSpitiNews #SnowfallNews

ताजा बर्फबारी से बागवानों के चेहरों पर छाई मुस्कान, कैंकर रोग पर रहेगा नियंत्रण; पर्यटन कारोबार को भी लगेंगे पंख

Shimla News: तीन महीने के सूखे से सेब के बागवानों के लिए पैदा हुआ संकट दूर हो गया है। अब सेब के चिलिंग ऑवर्स पूरे होने की उम्मीद है। बागवानों में फैल रही बीमारियों पर भी प्राकृतिक रूप से नियंत्रण हो सकेगा। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज के अनुसार दूसरी बर्फबारी सेब के बागवानों के लिए संजीवनी साबित होगी। हवा में नमी बढ़ेगी। वूली एफिड का असर रुकेगा। आने वाले दिनों में बारिश हुई तो वूली एफिड पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

कैंकर रोग पर भी नियंत्रण होगा

हवा में नमी होने से सूरज की किरणें पौधों पर तेजी से नहीं पड़ेंगी। इससे कैंकर रोग पर भी नियंत्रण होगा। बागवानों में अभी तक पत्ते गिरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी। आमतौर पर दिसंबर तक सेब के बागवानों में पत्ते गिर जाते हैं। अब पत्ते गिरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और पौधा सुप्तावस्था में चला जाएगा।

प्रगतिशील उत्पादक संघ के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के कारण बागवान अब नए साल में पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर सकेंगे। बीमारियों पर प्राकृतिक रूप से नियंत्रण होगा। ठंडक की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हालांकि, जमीन में अभी नमी कम है। अगर आने वाले दिनों में फिर बर्फबारी होती है तो नमी की समस्या भी दूर हो जाएगी।

पांच जनवरी तक खुली रहेंगी सभी दुकानें

हिमाचल में नए साल पर पर्यटकों के आगमन को देखते हुए पांच जनवरी तक सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1969 के तहत जनहित में यह निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। रबी फसलों के अनुरूप नहीं हुई बारिश प्रदेश के 55 फीसदी क्षेत्र में रबी की बिजाई का काम नहीं हो पाया। किसानों को उम्मीद थी कि अगर बारिश होती है तो पछेती किस्मों की बिजाई हो सकेगी। हालांकि, रबी फसलों की बिजाई के लिए यह बारिश काफी कम बताई जा रही है।

पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख

शिमला में बर्फबारी और प्रदेश में बारिश के चलते पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। दूसरे राज्यों से भी पर्यटक क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों पर आते हैं। प्रदेश के कारोबारियों को उम्मीद है कि बारिश और बर्फबारी से कारोबार को पंख लगेंगे।

#AppleGardnerNews #himachalNews #shimlaNews #SnowfallNews

हिमाचल में ताजा बर्फबारी से 350 सड़कें बंद, 683 बिजली की लाइनें भी ठप; चार लोगों की हुई मौत

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं। इसके अलावा 350 सड़कों पर भी यातायात रोक दिया गया है। इतना ही नहीं 683 बिजली की लाइनें भी ठप हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान चार लोगों की जान भी चली गई है।

हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर से हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसमें शिमला भी शामिल है। ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक और बागवान खुश हैं। हालांकि लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। बर्फबारी के बाद हिमाचल में तीन एनएच समेत 350 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण 683 बिजली की लाइनें बाधित हुई हैं।

शिमला में सबसे ज्यादा सड़कें बंद

शिमला में सबसे ज्यादा सड़कें बंद हैं। इसके अलावा चार लोगों की मौत हो गई, जो ऊंचाई पर गिरने और फिसलने के कारण हुई। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। ओंकार शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई अन्य इलाकों से पर्यटक हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। नए साल से पहले मौसम विभाग ने भी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पर्यटकों को दी गई सलाह

हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पर्यटकों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मैं पर्यटकों से अपील करता हूं कि वे निर्देशों का पालन करें और बर्फ से ढके इलाके में वाहन चलाने से बचें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हिमाचल में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 29 दिसंबर के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बागवानों के लिए इस बर्फबारी के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बागवानी राज्य के राजस्व में अहम भूमिका निभाती है। साथ ही इससे राज्य के पर्यटन को भी फायदा होता है। सड़कें बंद होने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोमवार को बर्फबारी के बाद 350 से अधिक सड़कें बंद हो गई थीं। इसके बाद सड़कों को साफ करने के लिए बड़ी संख्या में मशीनें लगाई गई हैं।

अगले पांच दिन हमारे लिए काफी अहम

उन्होंने कहा कि बर्फबारी से निपटने के लिए 268 मशीनें लगाई गई हैं। बुधवार तक 235 सड़कें खोल दी जाएंगी और गुरुवार तक 30 सड़कें भी खोल दी गई हैं। अगर मौसम साफ रहा तो अगले दो दिन में सभी सड़कें बहाल कर दी जाएंगी। समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। अगले पांच दिन हमारे लिए काफी अहम हैं क्योंकि यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

#himachalNews #shimlaNews #SnowfallNews

हिमाचल के पांच जिलों में हुआ भारी हिमपात, अपर शिमला और किन्नौर राजधानी से कटे; सैकड़ों गाड़ियां फंसी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी दर्ज की गई। रोहतांग में सबसे अधिक दस सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि मनाली, कुफरी, केलांग, डलहौजी और राजधानी शिमला में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला और किन्नौर जिले राजधानी से पूरी तरह कट गए हैं। शिमला-नारकंडा राष्ट्रीय राजमार्ग, ठियोग-रोहड़ू एनएच और ठियोग-चौपाल राजमार्ग समेत 90 से अधिक सड़कें वाहनों के लिए बंद हो गई हैं।

बर्फबारी के बाद इन सड़कों पर 300 से अधिक बसें और छोटे वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में एक हजार से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। हालांकि क्रिसमस मनाने आए पर्यटकों ने इस बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। बर्फबारी के दौरान शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि बर्फबारी का आवाजाही पर खासा असर पड़ा है। सड़कें अवरुद्ध होने से सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र दिनभर अन्य स्थानों से कटे रहे। इस कारण गंतव्य को जाने वाले वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए।

परिवहन निगम ने भी कई रूटों पर आवाजाही बंद कर दी। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी रही। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शिमला के रिज, कुफरी और मशोबरा समेत अन्य इलाकों में पर्यटक अपने वाहनों के साथ पहुंचे थे। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण कई जगह वाहन फंस गए। इन वाहनों को निकालने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फिलहाल शिमला समेत जिन पांचों जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया था, उन सभी में करीब तीन से चार घंटे तक लगातार बर्फबारी हुई है। शिमला और आसपास के इलाकों में दो से छह इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। शिमला के अलावा अन्य जिलों की बात करें तो कुल्लू में अटल टनल, मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर के विभिन्न हिस्सों और चंबा के पांगी में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे तक बर्फबारी जारी रहेगी। इस दौरान ऊंचे पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद 27 को ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी होगी और 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होगी। अगले छह दिनों तक प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में 24 और 25 को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फबारी से 130 सड़कें और दो राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

मौसम की दूसरी बर्फबारी का बड़ा असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिला है। बर्फबारी के कारण प्रदेश भर में 130 सड़कें और दो राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए हैं। शिमला जिले में बर्फबारी के कारण 112 सड़कें बाधित हो गईं, जबकि चंडीगढ़ से शिमला और बिलासपुर धर्मशाला से शिमला मार्ग पूरी तरह खुला है। इसके अलावा चंबा के पांगी में एक, कांगड़ा में छह, कुल्लू में एक, लाहौल-स्पीति में दो सड़कें और दो एनएच अवरुद्ध हो गए हैं। इसके अलावा ऊना में भूस्खलन के कारण तीन सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से इन सभी इलाकों में वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।

अटल टनल से सोलंग तक वाहनों की कतारें

पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों सोलंगनाला और अटल टनल के पास बर्फबारी के कारण करीब एक हजार वाहन विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। वाहनों के रास्ते में फंसने से मनाली घूमने आए पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। लाहौल और मनाली पुलिस की ओर से पर्यटकों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन सड़क पर बर्फ होने के कारण वाहन स्किड हो रहे थे और काफी दिक्कतें आ रही थीं।

वहीं, लाहौल-स्पीति जिले के डीसी राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार को सिसु, कोकसर क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। कुछ पर्यटक टनल के पास फंसे हैं, लेकिन लाहौल पुलिस ने उन्हें सुरक्षित मनाली की ओर भेज दिया है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। उधर, एसडीएम मनाली और एसएचओ मनाली भी देर रात तक वाहनों को निकालने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक 700 वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

#himachalNews #shimlaNews #SnowfallNews

हिमाचल में बर्फबारी से झूम उठे पर्यटक, जमकर किया आनंद; यातायात और उड़ानों पर पड़ा असर

nowfall in Shimla: हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे और शीतलहर के बीच शिमला में सोमवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने पहले ही 23 और 24 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई थी, जो सच साबित हुई. पर्यटक इस बर्फबारी का भरपूर आनंद लेते हुए नजर आए.

शिमला में बर्फबारी से मौसम खुशनुमा

आपको बता दें कि सोमवार को शिमला में बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बर्फ की सफेद चादर ने शिमला की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है. स्थानीय लोग और पर्यटक बर्फबारी का मजा लेते हुए दिखे. वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात होने की संभावना है.

यातायात और उड़ानों पर असर

वहीं आपको बता दें कि कोहरे और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदेश के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है. शिमला के जुब्बड़हट्टी और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द रहीं. बिलासपुर और चंबा में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में भारी हिमपात और बारिश के आसार हैं. हालांकि, 25 और 26 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है. इस बार क्रिसमस पर शिमला में व्हाइट क्रिसमस का सपना अधूरा रह सकता है.

कृषि पर बर्फबारी का असर

इसके अलावा आपको बता दें कि प्रदेश के 55% क्षेत्रों में रबी की फसल की बुआई अभी तक नहीं हो पाई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बर्फबारी और बारिश से पछेती किस्मों की बुआई को मदद मिलेगी.

#himachalNews #shimlaNews #SnowfallNews

सुक्खू सरकार ने पर्यटकों को दी बड़ी राहत, 24 घंटे खुले रहेंगे होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट; कारोबारियों ने किया फैसले का स्वागत

Snowfall In Himachal Pradesh: क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी हिमाचल प्रदेश का रुख करने लगे हैं. हर साल दिसंबर महीने के आखिर में बड़ी संख्या में यहां घूमने के लिए बाहरी राज्यों से लोग पहुंचते हैं. इस बीच हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने कारोबारियों के साथ सैलानियों को बड़ी राहत दी है.

अब हिमाचल प्रदेश में होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रह सकेंगे. यह छूट 5 जनवरी तक लागू रहेगी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी कमर्शियल संस्थानों को 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी है.

अतिथि देवो भव: हिमाचल की परंपरा- CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल अतिथि देवो भव: की परंपरा के लिए जाना जाता है. राज्य सरकार यहां आने वाले पर्यटकों की हर सुविधा का ध्यान रख रही है. उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित करने की भी अपील की है.

हिमाचल प्रदेश सरकार का अहम फैसला

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “राज्य में नए साल के जश्न और पर्यटकों के भारी तादाद में आने के चलते सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 23 दिसम्बर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है. यह निर्णय हिमाचल प्रदेश दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 के तहत जनहित में लिया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है”.

कारोबारियों ने किया फैसले का स्वागत

पर्यटन कारोबारी दयाल चंद धीमान और शुभम धीमान ने इस फैसले का स्वागत किया है. शिमला के लक्कड़ बाजार में दुकान चलाने वाले दयाल चंद धीमान ने कहा कि सरकार के इस फैसले से कारोबारियों को फायदा होगा.

इसके अलावा यहां घूमने के लिए आने वाले सैलानी भी देर तक बाजार में घूम सकेंगे. होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के खुले रहने के चलते यहां आने वाले सैलानियों को देर रात तक खाने और ठहरने की व्यवस्था भी मिल सकेगी. ऐसे में यह न सिर्फ कारोबारी के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे सैलानियों का भी फायदा होने वाला है.

#HappyNewYear2025News #himachalNews #NewYearCelebrationNews #shimlaNews #SnowfallNews

मनाली और लाहौल स्पीति में हिमपात की वजह से फंसे हजारों पर्यटक, पुलिस ने पांच घंटे चलाया रेस्क्यू; 3000 पर्यटक निकाले

Manali Snowfall News: मौसम के करवट बदलते ही सोमवार को मनाली व लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से 4 हजार के करीब पर्यटक फंस गए। 3000 पर्यटकों को पुलिस ने पांच घंटे में रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन 1000 के करीब पर्यटकों को निकालने का कार्य रात तक जारी रहा।

अटल टनल रोहतांग के आसपास चार से छह इंच तक हिमपात हुआ है। सोमवार को दिन में 11 बजे के आसपास बर्फ के फाहे गिरना शुरू हुए तो लाहुल पुलिस ने पर्यटकों को मनाली की ओर भेजना शुरू कर दिया, लेकिन साउथ पोर्टल में उतराई में वाहन स्किड होने लगे जिस कारण लंबी लाइन लगती गई। इससे सात किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। मनाली पुलिस ने सोलंगनाला से तो सभी पर्यटकों को मनाली भेज दिया, लेकिन जो लाहुल चले गए थे वे साउथ पोर्टल में फंस गए।

पांच घंटे में तीन हजार पर्यटकों को किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश से दोस्तों व परिवार के साथ मनाली घूमने आए पंकज कुमार ने बताया कि वे किराये के वाहन में लाहुल गए थे। वापसी में बर्फ में फंस गए। टनल से पैदल चलकर चार किलोमीटर नीचे धुंधी पुल के पास आए और अतिरिक्त फोर बाय फोर वाहन किराये पर लेकर मनाली पहुंचे।

एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा व डीएसपी केडी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि पांच घंटे में तीन हजार से अधिक पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया है।

#himachalNews #kulluNews #lahaulSpitiNews #SnowfallNews

कुल्लू में भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल में फंसी 1000 से ज्यादा गाड़ियां, लंबा ट्रैफिक जाम लगा

Himachal Snowfall News: हिमाचल प्रदेश के अटल टनल में 1000 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं, इस वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लगा चुका है। लगातार हो रही बर्फबारी ने भी मुश्किल को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

बताया जा रहा है कि स्नोफॉल की वजह से कई गाड़ियां फिसली भी हैं, उस वजह से भी हालात ज्यादा चिंताजनक बन गए। इस समय फंसी गाड़ियों को निकालने की कोशिश जारी है। डीएसपी मनाली, एसडीएम मनाली और एसएचओ मनाली पुलिस टीम के साथ मौके पर हैं और जाम खुलवाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि हिमाचल के कई जिलों में मौसम काफी खराब है।

इस समय भीषण बर्फबारी और बारिश भी हो रही है। जगह-जगह बर्फ जमी हुई है। शिमला और मनाली में भी बर्फबारी हो रही है। सड़क पर सफेद चादर बिछ गई है। ऐसे में गाड़ियां रास्ते में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। जस की तस खड़ी हैं। बर्फ को सड़क से हटाया जा रहा है।

#himachalNews #kulluNews #SnowfallNews

बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी के लिए ठंड के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी, उच्च पहली क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल के निचले पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। बता दें कि स्थानीय मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में कड़ाके की ठंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

यह अलर्ट सोमवार से शुरू होकर 4 दिनों तक लागू रहेगा। इस बीच,मौसम विभाग ने गुरुवार तक कुछ मध्यम और उच्च पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान भी जताया है।

मौसम शुष्क बना हुआ

आपको बता दें कि तापमान में काफी गिरावट दिखी है, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आई है। ताबो में राज्य में सबसे कम तापमान माइनस 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुमडो,कुसुमसेरी और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 5.3 डिग्री, माइनस 4.8 डिग्री और माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1 डिग्री सेल्सियस

बता दें कि ऊना में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भुंतर में 1.5 डिग्री सेल्सियस । इसके बावजूद ऊना राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार के 24.5 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है। 24 से 26 दिसंबर तक मंडी में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की पीली चेतावनी जारी हुई।

#himachalNews #rainNews #shimlaNews #SnowfallNews