Latest News : राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बीकानेर संभाग में शुक्रवार को कहीं-कहीं बहुत हल्के और ऊंचाई के बादल छा सकते हैं।

Hindi Vaartha

बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी के लिए ठंड के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी, उच्च पहली क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल के निचले पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। बता दें कि स्थानीय मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में कड़ाके की ठंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

यह अलर्ट सोमवार से शुरू होकर 4 दिनों तक लागू रहेगा। इस बीच,मौसम विभाग ने गुरुवार तक कुछ मध्यम और उच्च पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान भी जताया है।

मौसम शुष्क बना हुआ

आपको बता दें कि तापमान में काफी गिरावट दिखी है, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आई है। ताबो में राज्य में सबसे कम तापमान माइनस 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुमडो,कुसुमसेरी और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 5.3 डिग्री, माइनस 4.8 डिग्री और माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1 डिग्री सेल्सियस

बता दें कि ऊना में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भुंतर में 1.5 डिग्री सेल्सियस । इसके बावजूद ऊना राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार के 24.5 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है। 24 से 26 दिसंबर तक मंडी में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की पीली चेतावनी जारी हुई।

#himachalNews #rainNews #shimlaNews #SnowfallNews

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तर भारत बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather, UP Rain Forecast: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, जिसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से यूपी, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान आदि में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि क्रिसमस के बाद यूपी में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक मध्यम स्तर की बारिश होगी। इसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। लखनऊ के सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि यूपी में बारिश 26 दिसंबर की शाम से बारिश शुरू होगी और 27 और 28 दिसंबर को यह मध्य और पूर्वी यूपी को कवर कर लेगा। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी में 27 और 28 दिसंबर को आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने वाली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में 27 दिसंबर को बारिश देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में शीतलहर चली। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में पाला भी पड़ा। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में 24-26 दिसंबर के बीच भारी बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 22-24 दिसंबर के बीच बर्फबारी देखने को मिलेगी।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से इन राज्यों में होगी बारिश

26 दिसंबर की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 27 दिसंबर, 2024 को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में भी व्यापक बारिश होने की संभावना है। 26 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तथा 27-28 दिसंबर को उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

कहां रहेगा कैसा मौसम?

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम और पूर्वी भारत (गुजरात राज्य को छोड़कर) में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा, अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है, 21 से 23 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। वहीं, 21 दिसंबर को पंजाब और राजस्थान में भी शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है।

#rainNews #weatherNews #WesternDisturbanceNews

पश्चिम विक्षोभ तेजी से बढ़ेगा आगे, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में होगी बारिश और बर्फबारी; शीतलहर बिगड़ेगी मौसम के हालात

IMD Weather Update: एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और उच्च ट्रोपोस्फेरिक वेस्टरलिज़ में ट्रफ के रूप में देखा गया है। इस विक्षोभ के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 16 और 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 17 दिसंबर तक देश के कुछ राज्यों में शीतलहर की स्थिति बिगड़ सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि हो सकती है। वहीं, केंद्रीय भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। पश्चिम और पूर्व भारत में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 15 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर गंभीर शीतलहर की संभावना है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 दिसंबर को कड़ाके की ठंड की संभावना है। पंजाब में आज की स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा 15 दिसंबर को शीतलहर का एहसास हो सकता है।

पश्चिम राजस्थान में 17 से 20 दिसंबर तक और पूर्वी राजस्थान में 15 से 20 दिसंबर तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय लोगों को गलन का एहसास होगा।

घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 18 दिसंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा रहेगा।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#rainNews #weatherNews

भारत के दक्षिण राज्यों में जल्द बनेगा कम दवाब का क्षेत्र, जल्द होगी होगी भारी बारिश; चेतावनी जारी

Rain Alert: एक बार फिर से कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण भारत के राज्यों में बहुत भारी बारिश होने जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि कम दबाव के क्षेत्र की वजह से साउथ तमिलनाडु, केरल में 13 दिसंबर को बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा आदि जगह पर भी बारिश बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में अगले दो से तीन दिनों शीतलहर चलेगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश हुई। इसके अलावा, केरल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश में भी बरसात हुई। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति देखी गई। इसके अलावा, ओडिशा, त्रिपुरा, मेघालय आदि में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने बताया है कि मन्नार की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव वाला क्षेत्र अब लक्षद्वीप और उससे सटे मालदीव क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। इसकी वजह से तमिलनाडु में 13 दिसंबर को बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, 17 दिसंबर और 16 और 18 दिसंबर को भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

केरल में 13 दिसंबर को बहुत से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, 17 और 18 दिसंबर को भी बारिश बरसात का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलीमा में 16 और 17 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लक्षद्वीप में भी 13 दिसंबर को भारी बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 13, 14, 16 और 17 दिसंबर को बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।

#indiaNews #rainNews #weatherNews

Vidhan Sabha Election 2024 | विधानसभेसाठी महायुतीत जागांचं गणित काय? | tv9 live - Spineless News Channels

#eknathshinde #devendrafadnavis #ajitpawar #maharashtra #sataranews #shambhurajdesai #udayanrajebhosale #MaharashtraRain #MonsoonUpdate #MumbaiRain #ThaneRain

Spineless News Channels
4 मिनिट 24 हेडलाईन्स | 4 Minutes 24 Headlines | 11 AM | 27 July 2024 | Marathi News | टीव्ही 9 मराठी - Spineless News Channels

#eknathshinde #devendrafadnavis #ajitpawar #maharashtra #Mahayuti #MahavikasAghadi #ShivSenaUBT #ShivSena #BJP #NCP #Congress #MaharashtraPolitics

Spineless News Channels
4 मिनिट 24 हेडलाईन्स | 4 Minutes 24 Headlines | 10 AM | 27 July 2024 | Marathi News | टीव्ही 9 मराठी - Spineless News Channels

#eknathshinde #devendrafadnavis #ajitpawar #maharashtra #Mahayuti #MahavikasAghadi #ShivSenaUBT #ShivSena #BJP #NCP #Congress #MaharashtraPolitics

Spineless News Channels

RT @[email protected]

திருப்பதியில் விடிய விடிய கொட்டி தீர்த்த மழையால் தரிசனம் செய்ய வந்த பக்தர்கள் அவதிக்குள்ளாகினர்.

#SunNews #SunNewsSocial #Tirupati #RainFall #RainNews