ऊना में वकील ने गोली मारकर की प्रधान के पति और पुत्र की हत्या, जानें क्या रहा बड़ा कारण

Una News: जिला ऊना के थाना हरोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीनी विवाद के चलते एक वकील ने ग्राम पंचायत प्रधान के पति और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संजीव कुमार (51) और उनके बेटे रविंद्र कुमार (26) के रूप में हुई है। दोनों भदसाली गांव के रहने वाले थे। आरोपी दीपक कुमार, जो पेशे से वकील है और जिसके पिता एक सेवानिवृत्त तहसीलदार हैं, लोअर भदसाली का रहने वाला है।

जमीनी विवाद बड़ा हत्याकांड का कारण

बताया जा रहा है दोनों पक्षों में करीब एक साल से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह भी मृतक बाप बेटे और वकील के परिवार के मध्य कथित रूप से झगड़ा हुआ था उसी का बदला लेने के लिए आरोपित ने इन दोनों की गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी को घेरकर इनसे आगे गाड़ी लगा दी।

बेटे को सीने में बाप को पीठ पर मारी गोली आरोपित ने बाप बेटे की गाड़ी को ओवरटेक करके अपनी राइफल निकाली और बेटे पर फायर कर दिया। जब बेटा मौके पर गिर गया उसे देखकर बाप वहां से भागने लगा तो आरोपित ने उसकी पीठ पर वार कर दिया। बाप भी मौके पर गिर गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के आलाधिकारी मौके पर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव की घेराबन्दी कर दी। फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। एसपी ऊना, राकेश सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या के साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

गगरेट में चिट्टा गैंग का आतंक

नशे के जाल में फंसा गगरेट इलाका अब एक और गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। चिट्टे (सिंथेटिक ड्रग्स) का कारोबार यहां तेजी से पांव पसार रहा है और इस बार इसका संचालन लड़कियों द्वारा किए जाने की खबरें सामने आई हैं। इस अवैध कारोबार में दीदी गैंग का नाम प्रमुखता से उभर रहा है जिसने न केवल युवाओं को नशे की लत में डुबो दिया है बल्कि इलाके में आतंक का माहौल भी पैदा कर दिया है। 

#FiringNews #himachalNews #unaNews

पंचकूला के होटल में बर्थ डे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बर्थडे गर्ल समेत तीन की मौत; गैंगवॉर की आशंका

Haryana News: पंचकूला के एक होटल में बर्थडे पार्टी मनाने आए तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक एक युवती समेत तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घनटा पिंजौर स्थित सल्तनत होटल की है।

घटना सोमवार तड़के तीन बजे के करीब की है। दोनों युवक दिल्ली जबकि युवती हरियाणा के हिसार की रहने वाली थी। मृतकों की पहचान दिल्ली के विक्की, विनीत और हिसार केंट की निया के रूप में हुई है। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है क्योंकि मृतक विक्की पर कई क्रिमिनल केस दर्ज थे और हो सकता है कि गैंगवार में उसकी हत्या की गई हो। मरने वाले दोनों युवक मामा-भांजा हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पंचकूला के अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के जीरकपुर के रहने वाले ​​रोहित भारद्वाज ने अपने बर्थडे पर पंचकूला के पिंजौर स्थित होटल सल्तनत में पार्टी रखी थी। उसने अपने 8-10 दोस्तों को भी बुलाया था। होटल के अंदर बर्थडे पार्टी चल रही थी। रोहित के दिल्ली से आए दोस्त विक्की, उसका भांजा विनीत और विक्की की दोस्त निया पार्किंग में नई स्कॉर्पियो कार में बैठे थे। इसी दौरान कार में वहां आए हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 16 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें विक्की, विनीत और निया की मौत हो गई। विक्की को 8 गोलियां लगीं।

नई स्कॉर्पियो गाड़ी को गोलियों से छलनी कर दिया गया। हमलावरों का टारगेट विक्की था। विक्की पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। पंचकूला के सेक्टर 20 थाने में भी उस पर एक केस चल रहा है। वारदात से सनसनी फैल गयी और डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी मनप्रीत सूदन, डीएसपी कालका और चौकी इंचार्ज अमरावती मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक हमलावर तो क्या होटल का स्टाफ भी वहां से फरार हो चुका था। तीन हमलावर सफेद इटियोस कार में आए थे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मृतकों के दोस्तों और पार्टी में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह होटल एक पुलिस डीआईजी का बताया जा रहा है। 

#FiringNews #haryanaNews #PanchkulaNews

Latest News UP Bijnor: 2019 में सीजेएम कोर्ट के अंदर गोलियों चलाने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Latest News UP Bijnor: साल 2019 की वो दोपहर जब बिजनौर सीजेएम कोर्ट के अंदर गोलियों की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में लोग सहम गए।दिनदहाड़े ताबड़तोड़ कोर्ट में चली गोलियो की आवाज़ सुनकर कोर्ट परिसर में तैनात

News Watch India