राज्य सहकारी बैंक शाखा गोहर ने दाण गांव नाबार्ड के सौजन्य से लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर, लोगों को दी यह जानकारियां

Gohar News: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा गोहर द्वारा ग्राम पंचायत दाण के दाण में नाबार्ड के सौजन्य से वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक केहर सिंह, सीता राम और राजेंद्रा ने वितीय प्रबंधन, समाजिक सुरक्षा योजनाओं-प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सपनो का संचय, सशक्त महिला ऋण योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही विभिन्न प्रकार की वितीय एवं साईबर धोखाधडी से बचने के लिए एटीएम कार्ड पिन, ओ टी पी न शेयर करते हुए अवांछित मोबाइल ऐप्प लिंक से सावधान रहने के प्रति भी लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अंजलि व पंचायत प्रतिनिधियों सहित लगभग 45 लोगों ने भाग लिया।

शाखा प्रबंधक केहर सिंह महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिला सशक्तिकरण के बारे में स्वयं सहायता समूह के बारे में और विभिन्न प्रकार की ऐसी योजना के बारे में उनका जानकारी दी जो उनके सशक्त होने में भविष्य में काम आए।

#GoharNews #himachalNews #mandiNews #StateCooperativeBankNews