लव जिहाद: सरताज ने सोनू बनकर की दोस्ती, ॐ को मिटाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, FIR दर्ज
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर एक युवती से दोस्ती की और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना समाज में तनाव और बहस का कारण बन रही है।
फर्जी पहचान से शुरू हुई दोस्ती
पीड़िता ने बताया कि नौ महीने पहले इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर सोनू नाम के व्यक्ति से उसकी बातचीत शुरू हुई। युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाई और नियमित संपर्क बनाए रखा। उसने कभी अपनी धार्मिक प्रथाओं का जिक्र नहीं किया। पीड़िता को उस पर भरोसा हो गया। लेकिन जब शादी की बात आई, तो उसने अपनी असली पहचान सरताज के रूप में उजागर की और धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी।
धर्म परिवर्तन और धमकी
युवक ने पीड़िता से कहा कि वह ‘ओम्’ का टैटू हटाए और धर्म परिवर्तन करे, तभी वह शादी करेगा। उसने धमकी दी कि मना करने पर वह उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने डर और दबाव के बीच पुलिस में शिकायत दर्ज की। उसका कहना है कि इस घटना ने उसका भरोसा तोड़ दिया और वह मानसिक रूप से परेशान है।
हिंदू संगठनों का हस्तक्षेप
हादसे की जानकारी मिलने पर बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पीड़िता के समर्थन में नवाबगंज थाने पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी ने कहा कि ऐसे मामले सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए त्वरित कार्रवाई का दबाव बनाया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
नवाबगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आए।
सामाजिक चिंता और सवाल
यह मामला सोशल मीडिया पर भरोसा और रिश्तों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है। पीड़िता का दर्द और उसका टूटा भरोसा उन खतरों की ओर इशारा करता है, जो फर्जी पहचान के जरिए बनाए गए रिश्तों से जुड़े हैं। समाज में इस तरह की घटनाएँ तनाव को बढ़ा रही हैं, और लोग अब सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नेवी के जवान ने महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर कई बार किया रेप, बात शादी तक पहुंची तो मांगे 20 लाख और लक्जरी कार
Rape of female constable: कानपुर के बिधनू में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नेवी के जवान ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के साथ कई बार रेप किया। बात शादी तक पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने सिपाही के घर पहुंचकर 20 लाख रुपये और लग्जरी कार की डिमांड कर दी।
पीड़िता के मुताबिक जवान ने अपने परिजनों का ही साथ दिया। इधर, आरोपी ने दिसंबर 2023 को किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई जिसके बाद आरोपित जवान और उसके पिता पर एफआईआर दर्ज की गई। रिपोर्ट में अपने दुख का इजहार करते हुए सिपाही ने यहां तक कहा कि मैं तो जैसे जिंदा लाश बन गई हूं।
बिधनू की रहने वाली युवती दूसरे जिले में महिला आरक्षी है। उसके मुताबिक गांव में रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह की बहन ब्याही है। इसके चलते वह गांव आता-जाता था। कृष्ण प्रताप युवती से बातचीत करने लगा। मना करने के बावजूद वह तैनाती स्थान पर पहुंचने लगा।
महिला के मुताबिक युवक ने कहा कि वह उसे पसंद करता और शादी करना चाहता है। वर्ष 2023 में मिलने के लिए कानपुर सेंट्रल स्थित अतिथि गैलेक्सी होटल बुलाया। जहां पर उसने रेप किया। इसके बाद प्रयागराज स्थित होटल ले गया, वहां भी दुष्कर्म किया। आरोप है कि जुलाई में लखनऊ के एक होटल बुलाकर, वहां जबरन तीन दिन होटल में रोका और रेप करता रहा।
रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा कि मैं तो जैसे जिंदा लाश बन गई हूं। बीते वर्ष कृष्ण के पिता रिश्ते की बात करने घर आए तो उन्होंने कहा कि बेटा नेवी में है। 20 लाख रुपये और कार देनी पड़ेगी, नहीं तो शादी नहीं करेंगे। इधर, पता चला कि जवान की प्रतापगढ़ की एक युवती से शादी तय हो गई है। सगाई के बाद आगामी 21 फरवरी को तिलक जबकि 24 फरवरी को विवाह है। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
#FemaleConstableRapeNews #KanpurNews #RapeNews #upNews #uttarPradeshNews
Kanpur Crime News: कानपुर हत्याकांड को लेकर बड़ी ख़बर | Uttar Pradesh | CM Yogi | Hindi News
Kanpur Crime News: कानपुर हत्याकांड को लेकर बड़ी ख़बर | Uttar Pradesh | CM Yogi | Hindi News #kanpurnews #upnews #crime Hindi News Live | news18 live | news18 india live | live news | aaj ki taaja khabar न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो…
रातभर खुले आसमान के नीचे रातभर निर्वस्त्र कर किशोरी के साथ किया सेक्स, पीड़िता की हुई मौत; युवक फरार
Uttar Pradesh News: कानपुर में शिवराजपुर के एक गांव में घर में मृत मिली किशोरी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किशोरी के प्रेमी से हुई लंबी पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर किया।
पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने संबंध बनाने के लिए किशोरी को करीब सात घंटे तक निर्वस्त्र अवस्था में रखकर सेक्स वर्धक गोलियां खाकर दो बार संबंध भी बनाए थे। इस वजह से उसे ठंड लग गई थी। शरीर अकड़ता देख प्रेमी भाग निकला।
अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था शव
इसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें, 14 दिसंबर को शिवराजपुर निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी का शव अर्धनग्न हालत में कमरे में पड़ा मिला था।
शादी समारोह में शामिल होने गए थे परिजन
उस दौरान परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। मृतका की भाभी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे।
जांच के दौरान रात में मृतका के साथ सोई बड़े भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था। हुलिए के आधार पर पुलिस ने किशोरी के गांव से 20 किमी दूर स्थित नेवादा गांव निवासी कुलदीप कुमार उर्फ शोभित को तलाशना शुरू किया।
तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला था युवक
पकड़े गए कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि किशोरी के परिजनों के न होने की वजह से वह रात करीब 8.30 बजे उसके घर पहुंचा और सुबह उसकी तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला। बता दें कि रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमॉर्टम किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान शुक्रवार को बेटी को घर पर अकेला छोड़कर परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के असालतगंज कानपुर देहात गए हुए थे। शाम को वह पड़ोस के दूसरे घर में रहने वाले बड़े भाई की पांच साल की बेटी को अपने साथ लिटाने के लिए ले आई थी। शनिवार सुबह उसका शव चारपाई पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था।
नाबालिग होने के चलते किशोरी की सहमति मायने नहीं रखती है। इस वजह से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। –राजेश सिंह, डीसीपी पश्चिम
चाय पी, शारीरिक संबंध बनाए, फिर की छात्रा की हत्या; साथ में सोए मासूम ने खोला हत्या का राज
Kanpur News: बिल्हौर मे छात्रा की हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने जब साथ सोई मासूम से पूछताछ की तो उसने एक युवक के देर रात घर आने की बात बताई। मासूम में पुलिस से कहा कि रात में करिया-करिया कपड़े पहने एकजन रात म बुआ हियन आए थे, बुआ ने हमें मोबाइल दई के सुला दौ और चाय बनावन चली गईं, फिर हम सोय गई।
मासूम की इस बयानों के आधार पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से संदिग्ध युवक को दबोच लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर मिले एक सफेद पदार्थ को जांच के लिए भेजा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार माता-पिता के जाने और भाईयों को परिवार संग घर से दूर रहने के चलते छात्रा का पूर्व परिचित उससे मिलने पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने किशोरी के मुंह पर तकिया रखकर दबा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
चाय पीने के बाद बनाए संबंध, फिर कर दी हत्या
युवक के घर आने के बाद छात्रा ने उसे चाय बनाकर पिलाई और खुद भी पी। पुलिस को मौके चाय बनाने में इस्तेमाल हुए बर्तन मिले हैं। साथ ही जिस चारपाई पर छात्रा अर्द्धनग्न हालत में मिली, वहां दो ताकिया भी पड़ी मिली। वहीं, घटना स्थल के समीप ही मृतका के कई कपड़े पड़े मिले। जान बचाने के लिए मृतका ने काफी संघर्ष भी किया।
दरवाजे के रास्ते दाखिल हुआ था युवक
हत्या करने वाला युवक मुख्य द्वार से घर में आया। पहले छत से प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में छत से प्रवेश के साक्ष्य नहीं मिले। वहीं, जहां पर छात्रा सोई थी, उसी के पास खिड़की के किनारे कई देशी शराब के खाली पाउच पड़े मिले। आशंका है कि हत्यारे ने पहले शराब भी पी, फिर वारदात को अंजाम दिया।
झूठी शान के लिए हत्या के एंगल पर भी जांच
छात्रा की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग, गैंग रेप के अलावा झूठी शान के लिए हत्या किए जाने के भी एंगल पर पुलिस जांच में जुटी है। मृतका की भाभी और मां ने कई गंभीर आशंकाएं जताई हैं। वहीं, भाभी ने बताया कि बारात में सास-ससुर नहीं, पति व देवर भी गए थे।
इंटर म रहाय बिटेना, चश्मा बनवाओ
मृतका की मां ने रोते हुए बताया कि सबसे छोटी बेटी होने के कारण व पूरे घर में सबकी चहेती थी। उसकी नजर कमजोर होने के कारण कुछ दिन पहले ही शिवराजपुर में जाकर डाक्टर दिखाकर उसका चश्मा बनवाया। रोते हुए कहा कि हाय चश्मा वहीं रखा है, जहां उनकी बेटी की हत्या की गई। अब चश्मा कौन लगाएगा व इंटर की परीक्षा कौन देगा। परिजनों ने पूरी घटना में एक से अधिक लोगों के संलिप्त होने की आशंका भी जताई है। परिजनों ने बीते वर्षों में उनके घर में चोरी की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
दुष्कर्म के बाद छात्रा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला अर्धनग्न शव
कानपुर के शिवराजपुर थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार देर रात युवक ने दुष्कर्म के बाद छात्रा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। उसका शव घर के भीतर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।
एडिशनल सीपी हरीश चंदर भी पहुंच गए। टीम को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भतीजी से युवक के रात में घर आने की बात पता चलने पर देर शाम आरोपी युवक को भी धर दबोचा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
शिवराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी राजमिस्त्री के परिवार में पत्नी के अलावा दो विवाहित बेटे, चार बेटियां है। इसमें तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं, 17 वर्षीय चौथी बेटी एक निजी कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। छात्रा के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम बेटी को घर में अकेला छोड़कर करीब 4 बजे वह पत्नी के साथ कानपुर देहात के असालतगंज स्थित एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने चले गए। अकेले होने पर छात्रा देर शाम पड़ोस में ही दूसरे घर में रहने वाले अपने बड़े भाई की चार साल की बेटी को घर ले आई थी।
शनिवार सुबह जब मासूम की मां उसे लेने पहुंची तो रोते हुए बेटी ने बुआ के न उठने की बात कही। मृतका की भाभी जब कमरे में पहुंची तो छात्रा का अर्धनग्न शव कमरे में चारपाई पर पड़ा था। ग्राम प्रधान की सूचना पर एसीपी व थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार शुरूआती जांच में दम घोटने के लिए तकिया का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि हुई है। मौके से मिले कुछ साक्ष्य दुष्कर्म की ओर इशारा कर रहे हैं।
#KanpurNews #SexNews #StudentMurderNews #upNews #uttarPradeshNews
मांग में सिंदूर भरना भारतीय पत्नी का कर्तव्य, कोर्ट ने मंजूर किया तलाक; जानें अदालत ने क्या कहा
Uttar Pradesh News: पत्नी का मांग में सिंदूर न लगाना यह संकेत है कि भावात्मक रूप से पति-पत्नी के संबंध खत्म हो चुके हैं, क्योंकि भारतीय परिवेश में मांग में सिंदूर लगाना विवाह की स्वीकार्यता से जुड़ा है। विवाह पर विश्वास करने वाली हर भारतीय नारी से अपेक्षा की जाती है कि वह मांग में सिंदूर भरने को पत्नी का कर्तव्य माने।
इस टिप्प्णी के साथ पारिवारिक न्यायालय तृतीय के अपर प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार ने पति की तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया। स्टेट बैंक से वीआरएस ले चुके नेहरूनगर निवासी 56 वर्षीय पति ने नवाबगंज निवासी 46 वर्षीय पत्नी से तलाक की मांग की थी।
पारिवारिक न्यायालय में दाखिल किए गए वाद में कहा था कि दिसंबर 2008 में आर्य समाज पद्धति से उनका विवाह हुआ। शादी के बाद से पत्नी 78 वर्षीय विधवा मां को घर से निकालने का दबाव बनाने लगी। नवंबर 2011 में पति को बर्जर नामक लाइलाज बीमारी हो जाने पर तलाक और 25 लाख रुपये हर्जाने की मांग की।
अक्तूबर 2014 में झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ससुराल छोड़कर चली गई। वहीं, पत्नी ने जवाब में दहेज में पांच लाख रुपये और जेवर की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों द्वारा उसे पीटकर घर से निकाल देने की बात कही।
पति-पत्नी की तलाक की डिक्री मंजूर
मुकदमे में जिरह के दौरान पत्नी मांग में सिंदूर लगाकर कोर्ट नहीं पहुंची। पति के अधिवक्ता द्वारा सवाल पूछे जाने पर पत्नी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। साथ ही विवाह आर्य समाज पद्धति से बिना दान दहेज के होना पति साबित करने में सफल रहा। तलाक के मुकदमे के बाद पत्नी द्वारा दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसे क्रूरता मानते हुए कोर्ट ने पति-पत्नी की तलाक की डिक्री मंजूर कर ली।
पत्नी को स्थायी भरण-पोषण के लिए 14.50 लाख रुपये देगा पति
पत्नी ने कोर्ट में भरण-पोषण के लिए धनराशि और स्त्रीधन की वापसी के लिए भी अलग से प्रार्थना पत्र दिए थे। पत्नी का कहना था कि पति स्टेट बैंक में सीनियर असिस्टेंट के पद से वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हुआ और सेवानिवृत्ति पर उसे 60 लाख रुपये व 40 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है।
उसने सारा स्त्रीधन भी रख लिया है। वहीं, पति का कहना था कि उसे मिला सारा रुपया उसकी बीमारी में खर्च हो गया है और पेंशन से वह अपना व अपनी वृद्ध मां का भरण-पोषण कर रहा है। स्त्रीधन पत्नी अपने साथ ले गई है। हालांकि दोनों ही पक्ष आय और व्यय का सही विवरण पेश नहीं कर सके।
सबूतों के आधार पर कोर्ट ने पति को 14 लाख 50 हजार रुपये एकमुश्त भरण-पोषण राशि पत्नी को देने के निर्देश दिए। वहीं, स्त्रीधन पति के कब्जे में है या नहीं, यह साबित न कर पाने पर पत्नी की स्त्रीधन वापसी की अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी।
#courtNews #DivorceNews #KanpurNews #upNews #uttarPradeshNews