हमारी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के 15 कृषि उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश की पारंपरिक कृषि पहचान को संरक्षण देने और किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जीआई टैग से इन उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिलेगी, किसानों की आय बढ़ेगी और स्थानीय कृषि व अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। #NarendraModi#PushkarSinghDhami#DrKalpanaSaini#BJP#bjputtarakhand
हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास कर प्रदेश की नई पहचान स्थापित कर रही है, इसी क्रम में ₹3300 करोड़ की लागत से शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना पर कार्य प्रगति पर है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित कर प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगी। #NarendraModi#PushkarSinghDhami#DrKalpanaSaini#BJP#bjputtarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को दृढ़ता और व्यापकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश पुलिस और संबंधित प्रशासनिक तंत्र ने 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान 200 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के अवैध नारकोटिक पदार्थ बरामद किए गए हैं। #DrKalpanaSaini#NarendraModi#PushkarSinghDhami#BJP#bjputtarakhand
'इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025' में 'सर्वश्रेष्ठ उभरता राज्य' का ताज पहनकर उत्तराखंड ने खेल जगत में अपना परचम लहरा दिया है। मजबूत होता खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकारी प्रोत्साहन, उत्तराखंड को एक सक्षम और प्रतिस्पर्धी "खेल भूमि" के रूप में स्थापित कर रहा है। #DrKalpanaSaini#NarendraModi#PushkarSinghDhami#BJP#bjputtarakhand
उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को अब मिलेगा अत्याधुनिक प्रशिक्षण का मंच। 12 जिलों में उच्च स्तरीय खेल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए ₹5.31 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। यह पहल राज्य की खेल सुविधाओं को नया आयाम देगी, जिससे खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकेंगे। #DrKalpanaSaini#NarendraModi#PushkarSinghDhami#BJP#bjputtarakhand