Indore News : ज़हरीले पानी ने छीना पिता, चार बेटियां बेसहारा

इंदौर : दूषित पानी के सेवन से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चार बेटियों के पिता की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Hindi Vaartha
Indore deaths diarrhoea : ఇండోర్‌లో కలుషిత తాగునీరు కల్లోలం...

Indore deaths diarrhoea : మధ్యప్రదేశ్‌లోని ఇండోర్ భాగీరథ్‌పురా ప్రాంతంలో కలుషిత తాగునీటి కారణంగా 9 మంది మృతి చెందారు...

Vaartha
MP- इंदौर में दूषित पानी से संक्रमण फैला, 35 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया है। उल्टी, दस्त और पेट खराब जैसी शिकायतों के बाद 35 से अधिक लोगो

Hindi Vaartha

📢 Big news for aspiring government job seekers!
Madhya Pradesh to launch a single UPSC-style exam for all government job recruitments — a step toward transparency, efficiency, and equal opportunity for all! 💪✨

#MadhyaPradesh #GovernmentJobs #UPSC #UPSCStyleExam #MohanYadav #MPNews #SakshamAgrawal #EducationReform #CareerGoals #JobOpportunities #StudentsOfIndia #GovernmentRecruitment #ExamUpdates

Ladli Behna Yojana Installment: CM Mohan Yadav आज लाडली बहनों को देंगे बड़ी सौगात। #mpnews

IBC24, Ladli Behna Yojana Installment: CM Mohan Yadav आज लाडली बहनों को देंगे बड़ी सौगात। #mpnews #ChhattisgarhNews #MadhyaPradeshNews #mpbreakingnews #cgbreakingnews #TodayNews #BreakingNews #LatestNews #ibc24 Follow us: Facebook: Follow the IBC24 News channel on WhatsApp: instagram : YouTube: Telegram : Facebook: Twitter: IBC24 Website: IBC24 is a media and news organization.…

https://spinelessnews.com/ladli-behna-yojana-installment-cm-mohan-yadav-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%87/

Ladli Behna Yojana Installment: CM Mohan Yadav आज लाडली बहनों को देंगे बड़ी सौगात। #mpnews - Spineless News Channels

#ChhattisgarhNews #MadhyaPradeshNews #mpbreakingnews #cgbreakingnews #TodayNews #BreakingNews #LatestNews #ibc24

Spineless News Channels

Azamgarh में CM Mohan Yadav ने Dinesh Lal Yadav Nirahua के समर्थन में किया Roadshow

Azamgarh में CM Mohan Yadav ने Dinesh Lal Yadav Nirahua के समर्थन में किया Roadshow #amarujalanews #hindinews #mpnews #mohanyadav #nirahua #roadshow #loksabhaelection2024 अमर उजाला मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़. देश के दिल और मध्य भारत की हर खबर बताएंगे आपको अमर उजाला मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ पर. भोपाल से आ रही राजनीति की खबर हो या रायपुर में होने वाली सियासी उठापटक. तेंदुए, बाघ की तस्वीरें हों या…

https://spinelessnews.com/azamgarh-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-cm-mohan-yadav-%e0%a4%a8%e0%a5%87-dinesh-lal-yadav-nirahua-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/

Azamgarh में CM Mohan Yadav ने Dinesh Lal Yadav Nirahua के समर्थन में किया Roadshow - Spineless News Channels

#amarujalanews #hindinews #mpnews #mohanyadav #nirahua #roadshow #loksabhaelection2024

Spineless News Channels

हाई प्रोफाइल जमीन विवाद में ग्रामीणों ने स्पेशल डीजी के दामाद को घेरा, पत्थरबाजी भी की; बुलानी पड़ी पुलिस

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश पुलिस में नंबर दो की रैंक रखने वाले स्पेशल डीजी के दामाद जमीन में मामले में ‘घिर’ गए। जब वे जमीन के सीमांकन के लिए पहुंचे तो जमीन बेचने वाले पक्ष के विरोधी और अन्य ग्रामीणों ने उनपर हमला बोल दिया। इसके बाद पटवारी और जमीन बेचने वाले पक्ष पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गांववालों ने स्पेशल डीजी की कार पर पत्थरबाजी कर दी। वहीं, पास में मौजूद एक किसान की पत्नी ने जहर पी लिया।

यह पूरा मामला खजूरी थाना क्षेत्र में बरखेड़ा सालम में सामने आया। मध्यप्रदेश पुलिस सुधार सेल के स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के दामाद गगन गुप्ता के अनुसार उनकी जमीन की नपती होना था। नपती के लिए पहुंचे थे, उसकी दौरान हम पर हमला हो गया। बाद में स्पेशल डीजी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी तब जाकर मामला ठंडा पड़ा।

जमीन के बंदोबस्त में गड़बड़ी

पुलिस के अनुसार जमीन के बंदोबस्त में गड़बड़ी के कारण यह विवाद की स्थिति बनी है। जिस किसान की यह जमीन है उसके भाई ने बिना बताए उसके कब्जे वाली जमीन बेच दी। इसका पूरा मामला पहले ही एसडीएम कार्यालय में चल रहा है।

डीजी की गाड़ी में जमकर पत्थरबाजी

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि डीजी के दामाद ने पुलिस का दुरुपयोग किया, इस बात को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी डीजी की गाड़ी में लगी नेम प्लेट को ढंकने पहुंचा तो ग्रामीणों ने फिर से नेम प्लेट से कवर को हटाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जैसे ही विवाद बढ़ा तो ग्रामीणों के साथ कई महिलाएं हाथ में हंसिया लेकर पहुंच गई। वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने डीजी की गाड़ी में जमकर पत्थरबाजी भी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गाड़ी बढ़ाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।

दामाद का कहना

वहीं डीजी सिंह के दामाद गगन गुप्ता ने बताया कि पटवारी अजय के भड़कने पर विवाद बढ़ा है। उनके अनुसार वर्ष 2023 में उन्होंने यह जमीन खरीदी थी, जिसका नामांतरण भी मेरे नाम है और सभी दस्तावेज मेरे नाम है। अब विक्रेता का परिवार से जमीन को लेकर क्या विवाद है, हमें इस बात की जानकारी नहीं है। हालांकि विवाद के बाद पूरी टीम वापस लौट गई।

#madhyaPradeshNews #mpNews

खंडवा में पुल से नीचे गिरी सवारियों से भरी स्लीपर बस, 19 यात्री हुए घायल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रविवार तड़के सवारियों से भरी एक स्लीपर बस पुल से नीचे गिरकर पलट गई। इस घटना में 19 यात्री घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंसों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की शिकार हुई बस नागपुर से इंदौर के लिए जा रही थी। बस के नीचे गिरते ही एक जोरदार आवाज के साथ चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर जाकर हादसे की जांच कर रही है।

खंडवा जिले के कोतवाली थाना के रामनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टिथिया जोशी गांव में रविवार सुबह करीब 5:00 बजे रातरानी एक्सप्रेस के नाम से चलने वाली एक बस पुल से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चौहान कम्पनी की स्लीपर बस नंबर MP09 FA 1986 नागपुर से इंदौर जा रही थी। हादसे के वक्त लगभग सभी सवारियां नींद में थीं, इसी बीच पुल को पार करते समय मोड़ के कारण पुल पर लगे स्टॉपर के पत्थर को तोड़ते हुए बस नीचे जा गिरी।

#KhandwaNews #madhyaPradeshNews #mpNews

मध्य प्रदेश में लव जिहाद; प्रदीप बनकर हिंदू लड़की के साथ कर रहा था रेप, अश्लील वीडियो भी बनाए

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में ‘लव जिहाद’ जैसा एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम लड़के ने अपना नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की। फिर शांदी का झांसा देकर रेप करता रहा। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। जब लड़की को असलियत का पता चला तो उसने उससे दूरी बना ली। उसके बाद लड़का वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की कोतवाली पुलिस ने पहचान छुपाकर आदिवासी युवती का लगातार यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में एक मुस्लिम लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि बेकरी में काम करने वाली 23 साल की आदिवासी युवती की शिकायत पर धार जिले के मनावर निवासी मोहसिन के खिलाफ रेप, आदिवासी उत्पीड़न एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आदिवासी लड़की को मोहसिन से मिलवाने वाली लड़की की सहेली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

मंडलोई ने बताया कि 3 साल पहले पीड़िता की सहेली ने आरोपी से उसका परिचय कराया था। आरोपी ने अपना नाम खरगोन जिले के कसरावद निवासी प्रदीप सोलंकी बताया था। इसके बाद प्रदीप उसके किराये के मकान में आने-जाने लगा। फिर उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए।

इसके बाद आरोपी ने अपनी पहचान मोहसिन के नाम से उजागर की तो वह घबरा गई। उसने मोहसिन से दूरी बनाए रखने की भरसक कोशिश की, लेकिन मोहसिन ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। मोहसिन उससे बेकरी में कमाए हुए पैसे भी ले लेता था।

शिवसेना के जिला अध्यक्ष राजू शर्मा ने आरोप लगाया कि खरगोन क्षेत्र की बेकरियों में लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं। जब पीड़ित युवती मदद मांगने उनके पास पहुंची तो उन्होंने पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। इस मामले को लेकर शिवसेना व अन्य हिंदू संगठन के लोग कोतवाली भी पहुंचे थे।

#LoveJihadNews #madhyaPradeshNews #mpNews