Predictions 2025: इंग्लैंड में फैलेगा प्लेग, धरती से टकराएगा एस्टेरॉयड; पढ़ें नास्त्रेदमस की दहला देने वाली भविष्यवाणियां

Predictions 2025: साल 2024 खत्म होने में बस 21 दिनों का समय बाकी है। जिसका यह वर्ष मुश्किल में बीता वह 2025 से आस लगाए बैठा है। वहीं, जिन लोगों के लिए 2024 फायदेमंद रहा, वह अगले साल भी अच्छे नतीजों का सिलसिला जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं।

हालांकि, दुनिया को सदियों पहले अलविदा कह चुके फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस ने 2025 को लेकर कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस पर शोध कर रहे जानकारों ने 2025 में बड़ी घटनाओं की आशंका जताई है। इनमें प्लेग से लेकर धरती से एस्टेरॉयड के टकराना तक शामिल है।

नास्त्रेदमस के अनुमान संकेत देते हैं कि 2025 में लंबे समय से जारी युद्ध में से एक का अंत हो सकता है। इसकी वजह सेना थक गई है और अब सैनिकों को देने के लिए धन नहीं मिल रहा है। वह गैलिक ब्रास और अर्धचंद्र के चिह्न का जिक्र कर रहे हैं। अब गैलिक ब्रास और और चिह्न का अर्थ सोशल मीडिया पर फ्रांस और तुर्की के इस संघर्ष में शामिल होने की संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है।

प्लेग

उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की है कि नया साल इंग्लैंड पर भारी पड़ेगा। देश ‘क्रूर युद्ध’ से घिरा होगा और ‘पुराने प्लेग’ का सामना करेगा, जो ‘दुश्मनों से भी ज्यादा बुरा’ होगा। खास बात है कि कोविड को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई थी।

धरती से टकराएगा एस्टेरॉयड

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में बड़ा एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है या बेहद करीब आ सकता है। हालांकि, हर साल सैकड़ों एस्टेरॉयड धरती के करीब से गुजरते हैं। इसके अलावा NASA समेत विश्व की गई स्पेस एजेंसियां लगातार इनपर नजर बनाए हुए हैं।

नास्त्रेदमस ब्राजील को ‘धरती का उद्यान’ मानते थे। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि देश बाढ़ और ज्वालामुखी जैसी आपदाओं का सामना कर सकता है।

#AsteroidNews #EnglandNews #NostradamusNews #Predictions2025News #predictionsNews