52 साल की हिन्दू महिला के साथ किया गैंगरेप, अब रहस्यमय तरीके से हुई मौत; हिंदुओं ने मांगा अलग इलाका

Hindu Woman Gangrape: बांग्लादेश में 52 साल की हिंदू महिला बसना मलिक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। बसना के साथ गैंग रेप किया गया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हिंसा का दौर जारी है।

हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को ही नहीं निशाना बनाया जा रहा है, बल्कि हत्या और महिलाओं के साथ रेप को भी अंजाम दिया जा रहा है। अब नरैल में 52 साल की हिंदू महिला बसना मलिक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। बसना के साथ गैंग रेप किया गया था। वहीं, भारत आए कुछ बांग्लादेशी हिंदुओं ने हिंसा की दर्दनाक कहानी सुनाई।

पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि बसना मलिक 24 दिसंबर की रात को करीब 8 बजे घर लौटी थी। इसके बाद से उसे लगातार उल्टियाँ हो रही थीं। उस रात वह खाना खाने के बाद परिवार से कुछ कहे बिना ही सो गई। अगले दिन 25 दिसंबर की सुबह महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे जेसोर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ 26 दिसंबर की रात को महिला की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्थानीय युवक ने डर के कारण नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया था कि बसना के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इसके साथ ही उसे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी परेशान भी किया गया था, जिसके कारण वह लगातार तनाव में रह रही है। यही कारण है कि उसने शर्म और तनाव के मारे कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।

मृतक महिला के बेटे रिंकू मलिक का कहना है कि उसकी माँ के साथ बहुत ‘गंदा’ व्यवहार किया गया था। उसके साथ दरिंदगी की गई थी। इससे वह परेशान हो गई थीं। महिला की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मैजपारा के पोराडांगा गाँव में स्थित श्मशान में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस घटना को लेकर स्थानीय हिंदुओं में आक्रोश है। इस मामले में बांग्लादेश की पुलिस महिला को बदनाम कर लीपापोती करने में जुट गई है। सदर थाने के ओसी मोहम्मद साजेदुल इस्लाम का कहना है कि कुछ लोगों बताया कि बसना का गाँव के ही लडके के साथ संबंध था। उस रात स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था।

बांग्लादेशी हिंदुओं ने साझा किया दर्द

वहीं, बांग्लादेश से भागकर वाराणसी पहुँचे 12 हिंदुओं ने वहाँ हो रहे अत्याचार की कहानी साझा की। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर उन लोगों ने बताया, “वहाँ के लोग हमसे कहते हैं कि तुम लोग पाकिस्तान चले जाओ। अब बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए रहने लायक हालात नहीं रहे। हर वक्त जान का खतरा बना हुआ है।”

अपना चेहरा ढँके एक हिंदू व्यक्ति ने कहा कि बांग्लादेश का अब एक ही एजेंडा है और वह है बांग्लादेश को मुस्लिम राष्ट्र घोषित करने का। बांग्लादेश में जहाँ भी हिंदू दिखाई दे रहे हैं, उनके साथ हिंसा की जा रही है। मंदिरों पर कब्जा किया जा रहा है। एक हिंदू महिला ने कहा कि वहाँ के मुस्लिम घरों में घुसकर हिंदू महिलाओं से मारपीट और उनके साथ बलात्कार कर रहे हैं।

शंकराचार्य से मुलाकात करने वाले बांग्लादेशी हिंदुओं ने अपनी कुछ माँगें रखीं। उनका कहना है कि हिंदुओं के लिए बांग्लादेश में एक अलग जगह दी जाए, जो भारत की सीमा से लगी हो। इसके साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच आबादी की अदला-बदली। बांग्लादेश से भारत आने वाले हिंदुओं की संख्या के बराबर मुस्लिमों को वहाँ भेजा जाए।

उनका यह भी कहना है कि दुनिया में कहीं भी जन्म लेने वाले हिंदू को इजरायल की तरह स्वाभाविक रूप से भारत का नागरिक माना जाए। इसके साथ ही 5 अगस्त 2024 को तख्तापलट से पहले भारत आए बांग्लादेशियों की वीजा अवधि को बढ़ाई जाए और उन्हें जबरन बांग्लादेश ना भेजी जाए। इसके साथ ही उन्हें भारत में रोजगार मुहैया कराई जाए।

#BangladeshNews #gangrapeNews #HinduNews #HinduWomanGangrapeNews

UP News: 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लम्भुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखण्डदेव मिश्र ने बताया कि घटना बृहस्‍पतिवार देर रात हुई और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को पूरे दिन पीड़िता अचेत अवस्था में रही और शनिवार सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। 

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को परिवार के लोग पड़ोस में एक समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इस बीच रात करीब 10 बजे गांव के ही विकास यादव (19) व कल्लू मिश्र उर्फ श्याम जी (35) ने अकेली पाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रतिरोध करने पर आरोपितों ने छात्रा को पीटा। 

आरोप है कि दुष्कर्म की वीडियो भी आरोपियों ने बना ली। छात्रा का वीडियो प्रसारित करने व जान से मार डालने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने अभी छात्रा की उम्र नहीं बताई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और दोनों के गांव से भाग जाने की जानकारी मिली है। 

#gangrapeNews #SultanpurNews #uttarPradeshNews

मंदिर में महिला के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप, व्हाट्सएप पर शेयर किया वीडियो; एक आरोपी फरार

Assam Gangrape News: असम के गुवाहाटी में मंदिर परिसर में एक महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में शुक्रवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सीनियर अधिकारी ने बताया कि गोरचुक क्षेत्र में हुई घटना का वीडियो स्थानीय लोगों के बीच प्रसारित होने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि 8वें व्यक्ति को बाद में अरेस्ट किया गया। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा कि सामूहिक बलात्कार का वीडियो शुक्रवार सुबह एक पत्रकार से प्राप्त हुआ।

दिगंत बराह ने कहा, ‘प्राप्त सूचना और वीडियो के गहन विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने गोरचुक और जालुकबारी पुलिस थाने के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर तत्काल छापे मारे। वीडियो में दिखे लोगों की पहचान की पुष्टि के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’ उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जांच जारी है। बाद में बराह ने बताया कि आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फरार था।

वीडियो से की गई 9 लोगों की पहचान

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 17 नवंबर को तब हुई जब इलाके में रास उत्सव मनाया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक महिला को मंदिर परिसर में ले गया था। वहां उससे बलात्कार किया गया और घटना का वीडियो भी बनाया गया।’ अधिकारी ने बताया कि वीडियो में 9 लोगों की पहचान की गई है और उनमें से एक फरार है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि मंदिर और आसपास के इलाकों में नशेड़ी घूमते रहते हैं। उनसे हमेशा डर का माहौल बना रहता है।

#AssamNews #gangrapeNews #indiaNews