अमित शाह का एडिट वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, X ने कांग्रेस नेताओं को भेजे नोटिस; जानें पूरा मामल

Amit Shah News: कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि उसके कुछ नेताओं को बुधवार (18 दिसंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से नोटिस मिला है। असल में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुछ वीडियो क्लिप शेयर किए हैं। जो एडिटेड वीडियो है। अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस नेताओं को एक्स नोटिस जारी कर रहा है।

एक्स ने नोटिस जारी तब किया, जब भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस राज्यसभा में बीआर आंबेडकर के बारे में अमित शाह के भाषण के संपादित वीडियो शेयर कर रही है। सूत्रों ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुरोध पर कांग्रेस के हैंडल को नोटिस जारी किया गया था।

कांग्रेस के वीडियो शेयर करने पर खड़ा हुआ राजनीतिक विवाद!

कांग्रेस द्वारा अमित शाह के भाषण की एक क्लिप साझा करने के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें उन पर भारतीय संविधान के निर्माता बीआर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। भाजपा ने जवाबी हमला किया, यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आरोपों का जवाब देने के लिए कदम उठाया है।

कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमित शाह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “आंबेडकर , आंबेडकर , आंबेडकर , आंबेडकर , आंबेडकर , आंबेडकर कहना एक फैशन बन गया है। अगर वे इतनी बार भगवान का नाम लेते, तो उन्हें सातों जन्मों में स्वर्ग में जगह मिल जाती।”

कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आंबेडकर का अपमान है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे “आंबेडकर के योगदान और संविधान को मिटाने का प्रयास” बताया, जिसे पूरा देश जानता है।

#amitShahNews #delhiNews #XNOTICENews