दिल्ली : 5 अप्रैल को जबरन धर्म परिवर्तन कराए गए मुसलमानों ने अस्सलामु अलैकुम कहकर स्वागत किया
जमाअत इस्लामी हिंद (@JIHMarkaz) के उपाध्यक्ष इंजीनियर सलीम ने गांव के मुसलमानों से उनकी स्थिति के बारे में पूछा और उन्हें ईद की पूर्व बधाई देने के लिए दौरा किया http://www.indiatomorrow.net/hindi/eng/delhi-assalam-alaikum!-greet-harevali-muslims-who-were-forced-to-convert-to-hinduism-on-april-5
दिल्ली : 5 अप्रैल को जबरन धर्म परिवर्तन कराए गए मुसलमानों ने अस्सलामु अलैकुम कहकर स्वागत किया
दिल्ली के हरेवली गांव की एक संकीर्ण गली में हम जैसे ही दाखिल हुए एक युवती ने काले दुपट्टे से अपने सिर और चेहरे को ढंकते हुए जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो० मोहम्मद सलीम इंजीनियर और उनके साथ गई मीडिया टीम का अभिवादन करते हुए “अस्सलामु अलैकुम” कहा. ये वही जगह थी जहां स्थानीय मुसलमानों को 5 अप्रैल को हिंदू धर्म में परिवर्तित होने के लिए मजबूर किया गया था.