9 नवंबर को अयोध्या मामले में आएगा फ़ैसला, नागरिकों के नाम एक पत्र, बंद कर दें न्यूज़ चैनल और सामान्य रहें।

भारत के शानदार नागरिकों,

9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट बाबरी मस्जिद रामजन्मभूमि मामले पर फ़ैसला सुनाने जा रहा है। दशकों पुराना मुक़दमा है। दोनों पक्षों की तरफ़ से ऐसी कोई बात नहीं जिसे लेकर पब्लिक में बहस नहीं हुई है। दोनों समुदाय के लोगों ने जान भी दी है। जितना कहना था, सुनना था, लिखना था वो सब हो चुका है। झूठ और सच सब कुछ कहा जा चुका है। पचासों किताबें लिखी गईं हैं।

1/n

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री और विपक्ष के मुख्य नेताओं को सुनिए। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर फ़ैसले को खुद पढ़िए। चैनलों में आने वाले फ़ालतू प्रवक्ताओं से दूर रहे हैं। किसी नेता की बात मत सुनिए। किसी एंकर के चिल्लाने से तनाव मत लीजिए। मुस्कुराइये। जो घबराया हुआ मिले उसे पकड़ कर चाय पिलाइये। कहिए रिलैक्स। टेंशन मत लो।

आपका,
रवीश कुमार

13/n