9 नवंबर को अयोध्या मामले में आएगा फ़ैसला, नागरिकों के नाम एक पत्र, बंद कर दें न्यूज़ चैनल और सामान्य रहें।

भारत के शानदार नागरिकों,

9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट बाबरी मस्जिद रामजन्मभूमि मामले पर फ़ैसला सुनाने जा रहा है। दशकों पुराना मुक़दमा है। दोनों पक्षों की तरफ़ से ऐसी कोई बात नहीं जिसे लेकर पब्लिक में बहस नहीं हुई है। दोनों समुदाय के लोगों ने जान भी दी है। जितना कहना था, सुनना था, लिखना था वो सब हो चुका है। झूठ और सच सब कुछ कहा जा चुका है। पचासों किताबें लिखी गईं हैं।

1/n

हम इस बार भी साबित करेंगे। ठीक है हम बहस करते हैं। मुद्दों को लेकर भिड़ते रहते हैं लेकिन जब मोहब्बत साबित करने की बारी आएगी तो हम मोहब्बत साबित करेंगे। हर्ष करना है न मलाल रखना है। जिसके हिस्से में फ़ैसला आए उसी में शामिल हो जाइये। यह मुल्क एक फ़ैसले से बहुत बड़ा है। कल का दिन ऐतिहासिक नहीं है। 30 सितंबर 2010 को भी ऐतिहासिक घोषित किया गया था। अब किसी को न वो फ़ैसला याद है और न इतिहास।

5/n

@musafir सवाल फैसले का नहीं है सवाल उस नफरत का है जो बरसों से परोसी का रही है। अब वक़्त आ गया है कि उस नफरत का अंत हो ओर मुहब्बत व अमन का नया दौर कायम हो। फैसला जो भी हो अवाम को समझना चाहिए कि इससे हमारी गंगा जमुना तहजीब पर आंच ना आने पाए वरना नफरत के समुंदर में वो उफान आएगा जिसमें इंसानियत डूब कर गर्क हो जाएगी।
आइए सब मिलकर मुहब्बत ओर भाईचारे को अवाम में आम करें ।
#अयोध्या