गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर एचपीयू ने इक्कठा किया 4.32 करोड़, लिखित परीक्षा तक का नहीं हुआ आयोजन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों के 271 पदों की विज्ञापन के जरिए करीब 50000 अभ्यर्थियों से चार करोड़ 32 लाख की राशि एकत्रित की, लेकिन इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ ही नहीं।

यह पूर्व सरकार के समय हुआ। विधानसभा में विधायक जनकराज द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया है कि इस भर्ती को करना है या नहीं। यह प्रस्ताव सरकार की विचार अधीन है।

एक अन्य सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया है कि जिला परिषद कैडर में तैनात 3799 कर्मचारी को विभाग में जोडऩे का कोई विचार नहीं है, क्योंकि सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए वचनबद्ध है। सुधीर शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि 389 पद जिला परिषद कैडर में पंचायत सचिव की क्रिएट हुए थे। इनमें से 81 पदों को सिलाई अध्यापक का वर्ग से प्रोमोशन के जरिए भर दिया गया है। बाकी 308 पदों के लिए मामला विचार अधीन है।

आयुष्मान का पैसा मांगेंगे

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हिमकेयर और शहर योजनाओं की समीक्षा के लिए गठित सब कमेटी की बैठक विधानसभा में हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार आयुष्मान के लंबित भुगतान को केंद्र से क्लेम करेगी, जबकि हिमकेयर योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसमें जरूरी सुधार किए जाएंगे।

ओएमआर से एग्जाम कर सकता है राज्य चयन आयोग

राज्य चयन आयोग में जब तक कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए एजेंसी नहीं मिलती, अन्य विकल्पों यानी ओएकआर के माध्यम से भी भर्ती हो सकती है। सुधीर शर्मा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने लिखित जवाब विधानसभा में दिया है।

#HimachalJobNews #himachalNews #HPUJobsNews #shimlaNews #VacancyNews

हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भरे जा रहे नॉन-टीचिंग के पद, यहां पढ़ें भर्ती की पूरी डिटेल

CUH Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Himachal Pradesh Central University)ने नॉन-टीचिंग (Non-Teaching) के पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी ने यह भर्ती ग्रुप ए, बी और सी कैटेगिरी के लिए निकाली है।

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.cuhimachal.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई ( Online Apply)कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2024 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ( CUH) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें ग्रुप ए 03, ग्रुप बी 8 और सी के 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले यूआर/ओबीसी(NCL)/ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को 1750 रुपये का शुल्क देना होगा।

वहीं, एससी, एसटी, पीडब्लूडी वूमेन कैंडिडेट्स को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार एक बात का ध्यान रखें कि एक बार का भुगतान किया गया आवेदन शुल्क (Application Fee) ना तो वापस किया जाएगा और ना ही आरक्षित रखा जाएगा। किसी अन्य परीक्षा या किसी भी परिस्थिति में रिफंड पर विचार नहीं किया जाएगा।

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.cuhimachal.ac.in पर जाना होगा।

होमपेज पर सीयूएच भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण प्रदान करें। आवेदन पत्र जमा करें।

आवश्यक दस्तावेज जमा करें। निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

सबमिट करने से पहले एक बार आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ लें

फिर भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

#himachalNews #JobNews #SarkariNaukriNews #shimlaNews #VacancyNews

Central University of Himachal Pradesh