पारसनाथ मंदिर झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित है और यह शिखरजी पर्वत पर बना हुआ है, जो जैन धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। इस पर्वत को पारसनाथ पहाड़ भी कहा जाता है क्योंकि यहां 23वें जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था। यह स्थान लगभग 1350 मीटर ऊँचा है और झारखंड की सबसे ऊँची चोटी है। यहां जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों ने भी निर्वाण प्राप्त किया था। श्रद्धालु यहाँ पदयात्रा कर तीर्थ करते हैं। पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांति इसे आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल दोनों बनाती है।

Jharkhand Bhakti Network(jbn21)/16/8/2025