Latest Hindi News : Land for Job Case- लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार पर आज बड़ा फैसला

लालू प्रसाद यादव उनके परिवार के सदस्यों और अन्य आरोपियों से जुड़े नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोप तय करने पर अपना फैसला सुना सकती है।

Hindi Vaartha

नीतीश कुमार से ना मोदी मिले और ना नड्डा, आरजेडी बोली, भाजपा ने नहीं दिया भाव; जेडीयू की बोलती बंद

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार (30 दिसंबर, 2024) की शाम दिल्ली से पटना लौट आए. दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) या जेपी नड्डा (JP Nadda) जैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसको लेकर बिहार के सियासी गलियारे में अब कयासों का दौर शुरू हो गया है. आरजेडी (RJD) का दावा है कि दिल्ली में नीतीश कुमार को भाव नहीं दिया गया. जेडीयू को बीजेपी तोड़ेगी और नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाएगी. 

दरअसल सीएम नीतीश कुमार बीते रविवार (29 दिसंबर, 2024) को दिल्ली गए थे. पहले दिन नीतीश कुमार ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिजनों से मुलाकात की थी. वे रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गए थे. हालांकि ऐसे समय में गए जब बिहार में सियासी उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं. कयासों का बाजार गर्म है कि क्या फिर से नीतीश कुमार पाला बदलेंगे? हालांकि तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद हैं. वैसे राजनीति संभावनाओं का खेल है. कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है. 

आरजेडी ने कहा- ‘एक्सपोज हो रहा खेल’

नीतीश कुमार के पटना लौटते ही आरजेडी ने बड़ा दावा कर दिया है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एनडीए में बीजेपी और जेडीयू के बीच जो खेल चल रहा है वह अब एक्सपोज हो रहा है. नीतीश कुमार दिल्ली गए, लेकिन बीजेपी ने उनको भाव नहीं दिया. न पीएम मोदी ने मिलने के लिए समय दिया न राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने, जबकि केंद्र में नीतीश कुमार के दम पर एनडीए की सरकार चल रही है. 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पटना पहुंचने पर भी मीडिया से कुछ नहीं बताया कि क्यों नहीं केंद्र के शीर्ष नेताओं से उनकी मुलाकात हुई? यह गंभीर मसला है. जेडीयू को बीजेपी तोड़ेगी और नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाएगी. जिस बात की आशंका थी वह अब सच होता दिख रहा है.

जेडीयू की ओर से आया गोलमोल जवाब

आरजेडी के दावे पर जेडीयू की ओर से सीधा जवाब नहीं आया है. जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि आरजेडी का ध्यान अपनी पार्टी से ज्यादा नीतीश कुमार पर रहता है. शायद यही वजह है कि अंदर से वह लोग खुद को खोखला महसूस करते हैं और हमेशा इसी ताक में रहते हैं कि एनडीए में कुछ गड़बड़ हो. भ्रम फैलाने की कोशिश हमेशा नाकाम होती है.

अभिषेक झा ने कहा कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत है. आरजेडी नीतीश कुमार की यात्रा के बारे में कुछ भी कहे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. नीतीश कुमार की प्राथमिकता में बिहार का विकास है. बता दें कि पटना पहुंचने पर नीतीश कुमार ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. बस हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इसके बाद वे सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गए.

#biharNews #delhiNews #NitishKumarNews #RJDNews

लाइव डिबेट में फाड़ दिए मनुस्मृति के पन्ने, जलाने का भी किया समर्थन; जानें कौन है प्रियंका भारती

Viral News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में हैं। अभी हाल ही में एक टीवी चैनल में लाइव डिबेट के दौरान उन्होंने मनुस्मृति के पन्नों को फाड़ दिया था। मनुस्मृति के पन्नों को फाड़ते हुए उन्होंने इसे महिला विरोधी किताब करार दिया। साथ ही प्रियंका भारती ने इसे फाड़ने और जलाने का भी समर्थन किया। प्रियंका भारती की लाइव डिबेट वाली वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कई लोगों ने उनका खुलकर समर्थन किया। वहीं कुछ लोगों ने प्रियंका को शारीरिक छति पहुंचाने और उनके खिलाफ नेरेटिव बनाना शुरू कर दिया।

टीवी डिबेट वाली वीडियो की अगर बात की जाए तो प्रियंका भारती ने उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी शेयर करते हुए लिखा, “आंबेडकर जैसा व्यक्ति भिक्षु आंबेडकर हो जाए तो किसी हिन्दू को सूतक नहीं लगने वाला… जहां बुद्ध स्वयं हार गए वहां अंबेडकर किस झाड़ की पत्ती है” ~सावरकर। प्रियंका भारती ने सावरकर की इस लाइन को लिखते हुए अपने पोस्ट में आगे फिर लिखा कि इसी सावरकर से प्रेरित अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान करने की जुर्रत की है। इनके भगवान मनु के मनुस्मृति को हर बार फाड़ुंगी।

https://twitter.com/priyanka2bharti/status/1869351580182483400?t=t5Qfy1cOWuZ-au-sOsuNvg&s=19

जानें कौन है प्रियंका भारती?

प्रियंका भारती बिहार की रहने वाली है। ये खुद को प्रेरणादायक बहुजन महापुरुषों व महिलाओं – सावित्री-फातिमा-फुले की बेटी बताती है। प्रियंका भारती पेरियार और आंबेडकर की विचारधारा से काफी ज्यादा प्रेरित हैं। ये बाबू, कांशीराम, मुलायम सिंह यादव और लालू यादव को अपना आइडियल बताती हैं। इन सब के अलावा ये प्रसिद्ध बहुजन नेता कर्पूरी ठाकुर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर करती है।

प्रियंका भारती की शिक्षा

प्रियंका भारती की बारहवीं तक की पढ़ाई उनके गाँव में ही हुई है। जिसके बाद इन्होने जेई मेंस क्लियर किया। और इन्हे इसके जरिये आईआईटी में जाने का भी मौका मिला था। लेकिन पैसों की कमी की वजह से ये आईआईटी में नहीं जा सकी। बाद में पढ़ाई के करने उन्होंने जेएनयू में एडमिशन लिया। जहाँ उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि इन्होने बारहवीं में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमाए थे और उससे ही अपनी पढाई की थी।

फिलहाल ये वर्तमान में PhD स्कॉलर है। साथ ही आरजेडी के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में सामाजिक लड़ाई लड़ते हुए पढ़ाई भी कर रहीं हैं। जेएनयू में ही, प्रियंका 2018 में गोदावरी में प्रेसिडेंट चुनी गईं थी। उसके बाद 2019 में उन्होंने फिर प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा लेकिन ये चुनाव हार गई थी। लेकिन उस समय इनके भाषणों की खूब चर्चा हुई थी।

#ManusmritiNews #PriyankaBhartiNews #RJDNews

Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) on X

"आंबेडकर जैसा व्यक्ति भिक्षु आंबेडकर हो जाए तो किसी हिन्दू को सूतक नहीं लगने वाला... जहां बुद्ध स्वयं हार गए वहां अंबेडकर किस झाड़ की पत्ती है" ~सावरकर इसी सावरकर से प्रेरित अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान करने की जुर्रत की है। इनके भगवान मनु के मनुस्मृति को हर बार फाड़ुंगी✊🏿

X (formerly Twitter)
Bihar Politics: लालू की राजनीति विसात, BJP और JDU में खौफ !

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इस वक्त गरमाई हुई है। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव का माना जा रहा है। 12 फरवरी को नीतीश कुमार की अगुवाई वाली NDA सरकार को बहुमत परीक्षण करना है। उससे पहले लालू यादव

News Watch India
लालू यादव और हेमंत सोरेन के खिलाफ ED का ऑपरेशन जारी ठहाका लगाते नीतीश

Bihar Political News: आज क्या होगा कोई नहीं जानता। खबर तो यह है कि लालू यादव परिवार से कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार हो सकते हैं। आज अगर ये दोनों परिवार बच

News Watch India
तो क्या अब बीजेपी और जदयू मिलकर बिहार की 50 फीसदी वोट पा सकती है ?

Bihar Political News: बिहार में को कुछ भी हुआ उसकी कल्पना नहीं को जा सकती थी । लेकिन जो हुआ वही सच है ।नीतीश कुमार कसम खाए बैठे थे कि मिट्टी में मिल जायेंगे लेकिन बीजेपी के साथ नही जायेंगे । उन्होंने

News Watch India
नीतीश कुमार फिर से लेंगे सीएम की शपथ ,सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री !

Bihar Political News: बिहार में नीतीश कुमार फिर से 9 वी बार सीएम बनने जा रहे हैं। आज सुबह पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दिया और अपने आवास पर लौट आये। बीजेपी की पहली शर्त यही थी कि नीतीश इस्तीफा दे इसके ब

News Watch India
बिहार में सियासी हलचल के बीच इस पार्टी ने खुलेआम कर दिया मोदी को समर्थन, कहा, जहां मोदी वहां हम..!

Bihar Political News:बिहार  (Bihar) में भले ही ये साफ नहीं हो पाया है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इंडियागठबंधन छोड़ेंगे या नहीं। लेकिन जीतनराम मांझी की पार्टी ने साफ कर दिया है। वो प्रधानमंत्री नरें

News Watch India
बिहार में सियासी बवाल, कांग्रेस में ‘तनाव’…क्या होगा अगला प्रहार ?

Bihar News: देश की राजनीति में आज का दिन बेहद ही अहम होने जा रहा है। शायद ये पहली बार ही हो रहा होगा, जब कोई मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर फिर सरकार बनाएगा। जी हां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 9वीं बार मुख्य

News Watch India
बिहार में सियासी पारा हाई, बैठकों का दौर…नीतीश फिर बनेंगे मुख्यमंत्री ?

Bihar Political News: 'बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है...जी हां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार (Bihar) की राजनीति में उथल-पुथल मचा रखी है। बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला

News Watch India