https://hindi.vaartha.com/business/the-sensex-fell-by-more-than-400-points/83168/
#SensexNews #SensexCrash #SensexDown #StockMarket #NiftyFall #BSEUpdate #MarketSlump #400PointsDrop #ShareBazaar #IndianMarkets
आज सेंसेक्स में मारी 500 से ज्यादा अंकों की उछाल, जानें निफ्टी का हाल
Sensex Today: आज यानी 27 दिसंबर को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 78,980 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी है, यह 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.73% की तेजी है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.43% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 1.42% की गिरावट रही। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.29% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 26 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की शुद्ध बिक्री 2,376.67 करोड़ रुपये रही। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DII) ने 3,336.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
27 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोंस 0.066% की बढ़त के साथ 43,325 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.041% की गिरावट के साथ 6,037 पर और नैस्डैक 0.054% की गिरावट के साथ 20,020 पर बंद हुआ।
कल शेयर बाजार में सपाट कारोबार हुआ था
इससे पहले कल यानी 26 दिसंबर को शेयर बाजार में सपाट कारोबार हुआ था। सेंसेक्स बिना किसी बदलाव के 78,472 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 22 अंकों की बढ़त रही, यह 23,750 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी और 18 में गिरावट रही। वहीं, 1 शेयर सपाट बंद हुआ। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट आई। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में दिखी बड़ी गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
Sensex Today News: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (20 दिसंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 692 अंक नीचे 78,525 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 181 अंक की गिरावट है, ये 23,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और केवल 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज निफ्टी ऑटो में 0.63%, मीडिया में 0.91% और ऑयल एंड गैस में 0.78% की तेजी है। जबकि, बैंकों के शेयर में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट
अमेरिका के फेडरल रेट्स में कटौती और दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर कल यानी गुरुवार (19 दिसंबर) को भारत के शेयर बाजार पर भी देखने को मिली। सेंसेक्स 964 अंकों की गिरावट के साथ 79,218 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 247 अंक नीचे 23,951 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक, मेटल और IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी बैंक, मेटल और IT सभी इंडेक्स 1% से ज्यादा नीचे रहे। हालांकि, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा की तेजी रही। बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 2.61 लाख करोड़ रुपए घट गई। 19 दिसंबर को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 449 लाख करोड़ रुपए रहा गया। 18 दिसंबर को यह लगभग 452 लाख करोड़ रुपए था।
Stock Market Prediction: सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में 5वें दौर में भी कमाल की उछाल देखी गई । BSE छलांग लगाकर 281 अंकों पर पहुंच गया। दुसरी तरफ , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी ने भी कमाल कर