Gold Rate Today : హైదరాబాద్‌ స్వల్పంగా తగ్గిన బంగారం ధరలు

Gold Rate Today : హైదరాబాద్‌లో ఈరోజు బంగారం ధరలు స్వల్పంగా తగ్గాయి. 24 క్యారెట్ ₹13,924, 22 క్యారెట్ ₹12,764గా నమోదయ్యాయి...

Vaartha

साल के पहले दिन गिरे सोने के दाम, कीमतों में 450 रुपए की आई कमी; जानें कितने पर कर रहा कारोबार

Gold Price Today: आज साल के पहले दिन सोने के भाव ने थोड़ी राहत दी है। सोने का भाव 1 जनवरी 2025 को 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। बुधवार के दिन सोने के दाम में कल 31 दिसंबर 2024 मंगलवार की तुलना में गिरावट रही।

देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,200 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

1 जनवरी 2025 को सस्ती हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 92,500 रुपये पर था। चांदी में नए साल के दिन 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

आगे कैसी रहेगी सोने की चाल?

नए साल में सोने की कीमतों में तेजी की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के तनाव के चलते सोने की मांग में इजाफा हो रहा है। निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों में रुचि और ज्वैलर्स की बढ़ती खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों की नीतिगत बदलावों से बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। इन सभी कारकों के चलते सोने की कीमतें आने वाले दिनों में ऊंचाई छू सकती हैं।

1 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,250 77,710
नोएडा 71,250 77,710
गाजियाबाद 71,250 77,710
जयपुर 71,250 77,710
गुड़गांव 71,250 77,710
लखनऊ 71,250 77,710
मुंबई 71,100 77,560
कोलकाता 71,100 77,560
पटना 71,150 77,610
अहमदाबाद 71,150 77,610
भुवनेश्वर 71,100 77,560
बेंगलुरु 71,100 77,560

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

#GoldPriceNews #goldPriceToday