WATCH | IMA Dehradun: Passing Out Parade Underway, 491 Officers Join Army | OTV

WATCH | IMA Dehradun: Passing Out Parade Underway, 491 Officers Join Army | OTV #imadehradun #passingoutparade #indianarmy #armyofficers #militaryparade #dehradun #dehradunnews #militarytraining #armygraduation #indiandefence #otv #otvnews #otvenglish #otvnewsenglish --------------------------------------------------------------------------------------------------------- OdishaTV is…

https://www.odnews.in/watch-ima-dehradun-passing-out-parade-underway-491-officers-join-army-otv/

Dehradun Cloudburst तेज बारिश और अचानक आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया - VR News Live

Dehradun Cloudburst देहरादून से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बादल फटने की घटना ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तेज बारिश और अचानक आई बाढ़ से जनजीवन

VR News Live

कई अमीर मर्दों से शादी, अननेचुरल सेक्स के आरोप, 1.25 करोड़ लूटे; देहरादून से गिरफ्तार हुई शातिर महिला

Uttarakhand News: मौजूदा वक्त में पति पत्नी में अनबन के कारण डाइवोर्स जैसी घटना तो सामान्य सी बात हो चली है। लेकिन पैसों के लिए बार-बार शादियां कर के सभी से डाइवोर्स लेने की घटना आपने शायद ही सुनी होगी। जयपुर पुलिस ने एक ऐसी महिला को देहरादून से गिरफ्तार किया है जो अमीरों को जाल में फंसाकर उनसे शादियां रचाती और बाद में गंभीर आरोप (दहेज प्रताड़ता, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप) लगा कर उन्हें फंसा देती थी। इतना ही नहीं मामलों को रफादफा कराने के लिए उनसे लाखों की रकम वसूलती थी। जयपुर पुलिस ने आरोपी महिला को लुटेरी दुल्हन करार दिया है।

आरोपी महिला ने कई मदों से शादियां की और मामलों को रफादफा कराने के नाम पर उनसे कुल 1.25 करोड़ रुपए वसूल लिए। जयपुर पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड की रहने वाली सीमा उर्फ निक्की ने पहली शादी 2013 में आगरा के एक कारोबारी से की थी। कुछ समय बाद निक्की ने शख्स के परिवार के खिलाफ केस कर दिया। बाद में समझौते के रूप में 75 लाख रुपए लिए। इसी तरह निक्की ने साल 2017 में गुरुग्राम के एक सॉफ्वेयर इंजीनियर को अपना शिकार बनाया।

निक्की ने गुरुग्राम के सॉफ्वेयर इंजीनियर से शादी की और बाद में उससे अलग होने के लिए समझौते के तौर पर 10 लाख रुपए लिए। इसके बाद निक्की ने साल 2023 में जयपुर के एक व्यवसायी को अपने जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली। इस बार भी सीमा उर्फ निक्की की नजर कारोबारी की दौलत पर थी। वह जल्द ही उसके घर से 36 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार की ओर से केस दर्ज कराया गया तो जयपुर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।

पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी सीमा मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपने शिकार की तलाश करती थी। वह ऐसे पुरुषों पर डोरे डालती थी जो या तो तलाकशुदा होते थे या अपनी पत्नियों को खो चुके होते थे। आरोपी सीमा अमीर मर्दों से शादियां रचाती और बाद में उन पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोपों में केस कर देती थी। फिर डाइवोर्स और मामले को रफादफा कराने के नाम पर पीड़ितों से लाखों की रकम उसूलती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी सीमा अग्रवाल ने अलग-अलग राज्यों में विभिन्न मामलों में सेटलमेंट के तौर पर 1.25 करोड़ रुपये तक की रकम लूटी है।

#dehradunNews #LooteriDulhanNews #UnnaturalSexNews #uttarakhandNews

126 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरी लैंड क्रूजर कार, आगे जाकर हो गई ओझल; पुलिस ने ठोका ऑनलाइन चालान

Uttarakhand News: परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम देखती रह गई और 126 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती हुई टोयोटा लैंड क्रूजर कार सेकंडों में नजरों से ओझल हो गई। तेज गति से निकली कार को देखने वाले देखते रह गए।

देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बजकर 51 मिनट पर कुआंवाला में यह कार अनिंयत्रित गति से उस समय गुजरी, जब परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम रडार-गन से बेलगाम गति से वाहन दौड़ाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही थी। इस मार्ग पर वाहनों की अधिकतम गति-सीमा 90 किमी प्रतिघंटा निर्धारित है।

कार का हुआ ऑनलाइन चालान

एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेंद्र विराटिया ने बताया कि लैंड क्रूजर कार हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद में बड़ोग की एमएफ परफेक्ट कंस्ट्रक्शन के नाम पर पंजीकृत है। कार का ऑनलाइन चालान कर मालिक के पते पर भेजा जा रहा है। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित करने की भी संस्तुति की गई है।

एआरटीओ ने बताया कि तेज गति से दौड़ रहे वाहन को रोकना या उसका पीछा करने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस कारण अब ऐसे वाहनों का इंटरसेप्टर व स्पीड रडार-गन से चालान किया जा रहा है। यह चालान घर भेजा जाता है, लेकिन चालान होने का एसएमएस वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तत्काल पहुंच जाता है। एआरटीओ ने बताया कि यह कार दून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। कार नंबर (एचपी-14सी-6786) बताया गया।

एआरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने गुरुवार को देहरादून बेलगाम गति से वाहन दौड़ाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 113 वाहनों का चालान किया गया। परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत, श्वेता रौथाण व एमडी पपनोई ने हर्रावाला, कुआंवाला, सहारनपुर मार्ग समेत हरिद्वार बाईपास पर अभियान चलाकर ऑनलाइन चालान किए।

रडार गन व इंटरसेप्टर से कार्रवाई

देहरादून में तेज गति को नापने के लिए आरटीओ कार्यालय के पास चार इंटरसेप्टर और स्पीड रडार-गन हैं। एआरटीओ ने बताया कि इंटरसेप्टर के स्पीड रडार-गन में चेकिंग स्थल पर अधिकतम गति सीमा दर्ज की जाती है और कैमरे से वाहन पर फोकस किया जाता है।

जब वाहन सामने से आता है तो कैमरे में उसकी गति दर्ज हो जाती है। निर्धारित सीमा से अधिक गति होने पर स्पीड रडार-गन इसकी फोटो नंबर प्लेट व गति समेत कंप्यूटर में दर्ज कर देता है। फिर ई-चालान साफ्टवेयर में दर्ज कर चालान निर्गत किया जाता है।

दो हजार रुपये जुर्माना व डीएल निलंबन

एआरटीओ ने बताया कि बेलगाम गति से वाहन चलाने पर एमवी एक्ट के अंतर्गत दो हजार रुपये जुर्माने का प्रविधान है। इसके अतिरिक्त वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है।

पिछले एक माह में परिवहन विभाग बेलगाम गति पर एक हजार से अधिक वाहनों का चालान कर चुका है और इतने ही चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया गया है।

#BarogNews #dehradunNews #SolanNews #uttarakhandNews

मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, लोगों ने दिया लव जिहाद करार; जानें फिर क्या हुआ

Dehradun News: देहरादून में हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया बताया जा रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी और चिंता बढ़ गई है।

क्या है मामला?

वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और उसे “लव जिहाद” का मामला करार दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोग यह कहते सुने गए कि यह सिर्फ एक व्यक्तिगत घटना नहीं है, बल्कि हिंदू लड़कियों को फंसाने और धर्मांतरण का एक संगठित षड्यंत्र है।

स्थानीय आक्रोश और धार्मिक तनाव

देहरादून को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, और यहां की संस्कृति और धार्मिक पहचान को लेकर लोग काफी भावुक रहते हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चिंतन को और बढ़ा दिया है।

https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1869896490514071585?t=TZ3nsTtTFUW4x0kQ1g9EQQ&s=19

प्रशासन की प्रतिक्रिया

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने अफवाहों और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की चेतावनी भी दी है।

सोशल मीडिया की भूमिका

यह घटना सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है। कई लोग इसे “लव जिहाद” का उदाहरण बताते हुए धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक सुरक्षा के लिए सख्त कानून की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे समाज में बढ़ती असहिष्णुता और युवाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर सवाल उठाने के रूप में देख रहे हैं।

विशेषज्ञों की राय

सामाजिक मुद्दों के विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की सहमति और तथ्यों को समझना ज़रूरी है। किसी घटना को सांप्रदायिक रंग देने से समाज में फूट पड़ने का खतरा रहता है।

क्या करना चाहिए?

ऐसे संवेदनशील मामलों में समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि वे बिना भेदभाव के सही तथ्यों पर आधारित निर्णय लें। समाज में जागरूकता बढ़ाने और सभी धर्मों के लोगों के बीच आपसी विश्वास और सहिष्णुता बनाए रखने की दिशा में काम करना अनिवार्य है।

इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि व्यक्तिगत संबंधों से जुड़े मुद्दों को सांप्रदायिक रंग देना केवल समाज को बांटने का काम करता है। अब ज़रूरत इस बात की है कि समाज संयम और समझदारी से काम ले।

देवभूमि में बढ़ते तनाव को शांत करने और समाज में एकता बनाए रखने के लिए प्रशासन को जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई करनी होगी। इस तरह के मामलों को भड़काने के बजाय उनकी तह तक जाकर समाधान निकालने की आवश्यकता है।

#dehradunNews #LoveJihadNews #uttarakhandNews #ViralVideo

MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) on X

इन लड़कियों को क्या हो गया है इन्हें समाज तो छोड़िए अपने मां बाप की इज्जत का भी खयाल नहीं है !! मुस्लिम लड़के को हिंदू लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है !! ये देवभूमि है यहां पर #लव_जिहाद नहीं चलेगा तेरा !! ये वीडियो ऊपर द्वारा देहरादून का बताया जा रहा है !! इस वायरल वीडियो

X (formerly Twitter)

25 साल की शिक्षिका को 16 साल के लड़के के साथ हुआ प्यार, फर्जी कागजात तैयार कर की शादी; जानें फिर क्या हुआ

Ghaziabad News: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। ये जाति धर्म के बंधन नहीं देखता पर अब तो प्यार उम्र भी नहीं देख रहा। देहरादून की एक 25 वर्षीय शिक्षिका की सोशल मीडिया के माध्यम से मेरठ निवासी 16 वर्षीय युवक से मुलाकात हुई।

जो फिर प्यार में तब्दील हो गई। प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि शिक्षिका ने युवक के फर्जी कागजात तैयार कराकर गाजियाबाद में शादी करके उसे अपने साथ लेकर चली गई। नाबालिग युवक के परिजनों ने शादी रोकने के बहुत प्रयास किए पर कोई बात नहीं बनी । जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत मेरठ एडीजी से की।

परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

इस अनोखी प्रेम कहानी और शादी में 25 वर्षीय शिक्षिका और 16 वर्षीय किशोर के इस कदम ने परिजनों को चौंका दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षिका ने फर्जी कागजात बनवाकर शादी रजिस्ट्रेशन कराया। किशोर के माता-पिता अब उसे ढूंढने और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मेरठ के एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

कैसे शुरू हुई कहानी?

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले किशोर के परिजनों ने बताया कि उनके नाबालिग बेटे की कई महीने पहले देहरादून की रहने वाली एक युवती से सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई थी। युवती देहरादून के एक स्कूल में टीचर है। दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किया और बातचीत करने लगे। दोनों के बीच प्यार हो गया। लगभग 10 दिन पहले शिक्षिका कार से मेरठ आई और किशोर को अपने साथ लेकर चली गई। गाजियाबाद में जाकर दोनों ने शादी कर ली।

शादी पर क्यों हो रहा है विवाद?

किशोर के परिजन शादी के खिलाफ हैं। उन्होंने मैरिज रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने की कोशिश की, लेकिन दस्तावेजों की कमी के चलते असफल रहे। स्कूल से किशोर के शैक्षिक प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई। परिजनों की कहीं सुनवाई नहीं हुई तो इस मामले की शिकायत मेरठ एडीजी से की गई।

पुलिस क्या कर रही है?

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब किशोर के आयु प्रमाण पत्र से तय होगा कि यह शादी वैध है या नहीं। पुलिस ने शिक्षिका और किशोर की लोकेशन का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़का अभी नाबालिग है। इसलिए मामले की जांच की जा रही है। जांच और उनकी बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#dehradunNews #ghaziabadNews #upNews #uttarPradeshNews #uttarakhandNews

30 साल से अपहृत राजू की कहानी में आया बड़ा मोड़, उत्तराखंड में आशा शर्मा का फर्जी बेटा बनकर रह चुका है साथ

Uttar Pradesh News: खुद को अपहृत और 30 साल तक बंधक बताने वाले राजू उर्फ भीम सिंह उर्फ पन्नू उर्फ मोनू की कहानी में अब नया मोड़ आ गया है। गाजियाबाद से करीब पांच माह पहले देहरादून में भी वह फर्जी बेटा बनकर रहा था। इस खुलासे के बाद गाजियाबाद पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खोड़ा थाने में एक सप्ताह पहले पहुंचे राजू ने पुलिस को बताया था कि वह नोएडा में रहता है। करीब 30 साल पहले कुछ लोग उसे अगवा कर राजस्थान के जैसलमेर ले गए थे। राजू की कहानी अखबारों में प्रकाशित हुई। खबरें छपने के बाद शहीदनगर निवासी तुलाराम परिजनों के साथ खोड़ा थाने पहुंचे थे। उनके मुताबिक, 31 साल पहले उनके सात वर्षीय बेटे भीम उर्फ पन्नू का अपहरण हुआ था, जिसका आज तक पता नहीं चला। राजू ने खुद तुलाराम को अपने पिता और उनकी पत्नी समेत अन्य परिजनों को पहचानने का दावा किया।

तुलाराम ने बेटे के अपहरण का केस थाना साहिबाबाद में दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने एफआर लगा दी थी। वहीं, केस दोबारा खोलने के लिए कोर्ट में आवेदन भी दे चुकी थी। इसी बीच पता चला है कि एक जुलाई 2024 को राजू देहरादून भी पहुंचा था। वहां की पुलिस को भी यही कहानी बताई थी। वहां के एक परिवार ने उसे बेटे मोनू शर्मा के रूप में पहचाना था। राजू ने भी उन्हें पहचानने का दावा किया था तो पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, राजू वहां चार माह से अधिक रहा और फिर गाजियाबाद चला आया।

परिवार ने उठाई डीएनए जांच की मांग : तुलाराम के मुताबिक, कुछ चीजों पर शुरुआत से शक था। उन्होंने राजू के डीएनए जांच की मांग की है। डीएनए का उनसे मिलान होने पर ही राजू को दोबारा घर लाएंगे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दाएं हाथ से लिखता था। राजू ने बाएं हाथ से अंग्रेजी में अपना नाम लिख दिया। लीलावती ने बताया कि राजू ने दो बार घर से भागने का प्रयास किया।

कुछ देर में बदल गया व्यवहार

राजू ने खुद को बाहरी दुनिया से अनजान और लंबे समय तक बंधक बताया था, मगर तुलाराम के घर पहुंचने के कुछ देर में उसका व्यवहार बदल गया। तुलाराम की पत्नी लीलावती ने बताया कि कुछ ही घंटों बाद वह मोबाइल चलाने लगा। टीवी के रिमोट से चैनल बदलने लगा था।

मोबाइल की लोकेशन इंदिरापुरम में मिली

पुलिस के अनुसार, देहरादून से चलते वक्त राजू के पास मोबाइल था। उसकी आखिरी लोकेशन इंदिरापुरम में मिली। मोबाइल कहां गया, इसकी जानकारी की जा रही। वहीं, जैसे ही राजू से पूछताछ शुरू की जाती है, वैसे ही उसे मिर्गी का दौरा पड़ने लगता है और वह गिर जाता है।

बड़ी साजिश की आशंका

राजस्थान का जैसलमेर पाकिस्तान की सीमा से लगा है। इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि उसे किसी ने जानबूझकर ऐसा करने के लिए बोला है या फिर वह खुद ही यह सब कर रहा है। हालांकि, अभी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक इस पूरे प्रकरण में किसी की चाल होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन ने कहा, ”राजू का कहना है कि देहरादून का परिवार उसका नहीं था। सवालों के जबाव वह ठीक से नहीं दे पा रहा है। कई बिंदुओं पर राजू से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

आशा की ‘ममता’ से खेलता रहा

देहरादून में मोनू पांच माह तक आशा शर्मा की ममता से खेलता रहा। अब गाजियाबाद में एक अन्य महिला का बेटा बन गया। इससे दून में रहने वाला परिवार सदमे में है। 25 जून को राजू उर्फ मोनू दून पुलिस के एएचटीयू कार्यालय पहुंचा। वहां उसने करीब 18-19 वर्ष पहले अपहरण होने और बंधक बनाकर रखने की कहानी बताई। एक जुलाई को बंजारावाला निवासी आशा शर्मा पत्नी कपिल देव एएचटीयू कार्यालय पहुंचीं। उनका बेटा मोनू वर्ष 2008 में लापता हो गया था। जब मोनू को आशा शर्मा से मिलवाया गया तो उसने आशा को अपनी मां बताया था। 21 नवंबर को वह घर से चला गया था।

#dehradunNews #NoidaNews #uttarPradeshNews #uttarakhandNews

#Uttarakhand: देहरादून एयरपोर्ट से जल्द इन पांच देशों के लिए विमान सेवा होगी शुरू, विदेश जाने के लिए दिल्ली जाने का झंझट होगा खत्म
#DehradunAirport #Dehradun
#Airport #DehradunNews #DehradunInternationalAirport #Uttarakhand #uttarakhandnews

https://dwsamachar.com/2024/07/30/flights-to-five-countries-soon-to-start-from-dehradun-airport/

Uttarakhand: देहरादून एयरपोर्ट से जल्द इन पांच देशों के लिए विमान सेवा होगी शुरू, विदेश जाने के लिए दिल्ली जाने का झंझट होगा खत्म - DW Samachar

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय का स्वरूप लेने जा रहा है। अभी तक यहां से रोजाना डोमेस्टिक फ्लाइट ही उड़ान भर्ती हैं। उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड से देश के कई शहरों के लिए हवाई सेवा संचालित है, लेकिन अभी तक दूसरे देशों के लिए सीधी ... Read more

DW Samachar

मानसून की जोरदार बारिश ने बिगाड़ा राजधानी देहरादून का मिजाज
#monsoon #monsoon2023 #dehradun #dehradunnews #rain #uttarakhand #uttarakhandnews

https://www.youtube.com/watch?v=AdpZvBo9Z0g

मानसून की जोरदार बारिश ने बिगाड़ा राजधानी देहरादून का मिजाज

YouTube