आनी में देर रात जला तीन भाइयों का दो मंजिला रिहायशी मकान, 50 लाख रुपए के नुकसान की आशंका

Kullu News: आनी खंड के अंतर्गत फाटी बुच्छैर की पंचायत लफाली के गांव रूमाली में शनिवार देर रात्रि करीब पौने एक बजे तीन भाईयों रामानंद, परमानंद और मोतुराम का आठ कमरों का दो मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया।

मध्य रात्रि हुई इस आगजनी की घटना से सर्द मौसम में गांव में अफरा तफरी मच गई। आग की भनक लगते ही परिवार के सदस्य फटाफट बाहर भाग खड़े हुए और सहायता के लिए चीख पुकार करने लगे, जिस पर गांववासी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन लकड़ी के मकान में आग को और भड़कता देख, गांववासियों ने इस बारे में फ़ौरन आनी पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही आनी से पुलिस और दमकल विभाग की टीम शनिवार देर रात्रि घटना स्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मगर मकान में लगी पुरानी सुखी लकड़ी के चलते आग ने भयावह रूप धारण किया, जिससे कि दमकल विभाग के प्रयास भी वि8फल हो गए और देखते ही देखते आठ कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में प्रभावित परिवार की मेहनत मजदूरी कर वर्षों से कमाई पूंजी और अन्य संपत्ति जलकर राख हा गई। इस घटना से तीन परिवारों के सदस्य सर्द मौसम में बेघर हो गए। इस आगजनी में प्रारम्भिक तौर पर करीब 50 लाख रुपए की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

सीटू नेता पदम प्रभाकर ने बताया कि इस आगजनी में प्रभावित परिवार के गहने, चार मोबाइल, कपड़े, राशन और 95 हजार का कैश तीनों भाईयों का जलकर हुआ राख हुआ है। जबकि आगजनी में दो भेडू, एक जर्सी गाय भी आग की चपेट में आए और एक भाई रामानंद की दुकान भी पूरे सामान सहित जलकर राख हो गई। जबकि परिवार के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस आगजनी से साथ लगते पदमा देवी नामक महिला के रिहायशी मकान को भी नुकसान हुआ है, जिसमें दो पानी की टांकियां जल गई और खिड़की के शीशे टुटे और 15 सेब के बड़े पौधे भी चपेट में आने से नष्ट हो गए।

वहीं, इस बारे में तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी ने बताया कि आगजनी की घटना का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है, नुकसान का आंकलन करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित को प्रशासन की ओर से फौरी राहत दे दी गई है।

#AniNews #FireAccidentNews #kulluNews

कुल्लू के आनी में हुआ भीषण बस हादसा, ड्राइवर की मौत; कई सवारियां हुई बेहोश

Kullu News: हिमाचल प्रदेश से एक बड़े बस हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक बस का एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में कई लोगों के मरने की खबर है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा कि यह बस प्राइवेट बस है और यह कुल्लू के आनी से छतरी जा रही थी, इसी बीच में सलग्वाड़ पहुंचने पर बस हादसे का शिकार हो गई।

बस में सवार थे करीबन 25 लोग

करसोग-छतरी-आनी जा रही निजी बस NPT शवाड के शकैलहड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में 20 से 25 लोगों के होने की सूचना है। यह हादसा कुल्लू जिले के दूरदराज क्षेत्र में हुआ है। घटना में बहुत से लोग बेहोश पड़े हैं, जबकि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। ऐसे में आशंका है कि हादसे में कुछ लोगों की मौत हुई होगी। आशंका जताई जा रही कि कई लोगों की मौत हो गई है।

ड्राइवर की हुई मौत

ताजा जानकारी के मुताबिक, बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, बाकियों को अस्पताल ले जाया गया है। कुछ ही देर में मेडिकल रिपोर्ट जारी होगा, जिससे घायलों और मृतकों की संख्या साफ हो सकेगी।

#AaniNews #accidentNews #AniNews #kulluNews

10 साल की लड़की को अगवा कर तीन दिन तक पत्नी के सामने किया रेप, अदालत ने सुनाई अंतिम सांस तक कारावास की सजा

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर कुछ महीने पहले एक मामला हुआ था. जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. इस मामले में पोक्सो कोर्ट ने अपराधी को अपनी आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा दी है और उसकी पत्नी के खिलाफ वारंट जारी किया है. यह मामला कुछ महीने पहले का है. जिसमें अपराधी दंपति ने एक 10 वर्षीय नाबालिग का उसके घर के पास से किडनैप किया था और फिर उसे गुजरात ले गए.

इस मामले में सबसे घिनौनी हरकत ये थी कि उस बच्ची का अपराधी ने 3 दिन तक अपनी पत्नी के सामने ही रेप किया था और उसकी पत्नी के उसको रोकने के बदले उसका साथ दिया. अब इस मामले में कोर्ट ने अपराधी राजसमंद निवासी भूपेंद्र उर्फ बंटी को आजीवन कारावास और 1 लाख 60 हजार रुपए के आर्थिक दंड से दंडित किया है. पोक्सो कोर्ट संख्या एक अजमेर के विशिष्ट न्यायाधीश राजीव कुमार बिजलानी ने यह अहम फैसला सुनाया है.

जंगल से किया था अपहरण

लोक अभियोजक रूपेंद्र परिहार ने बताया कि मसूदा में 3 अक्टूबर 2022 को एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने लिखित शिकायत दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दिन में 2:00 बजे पड़ोस में रहने वाले नाहरु भील के घर गई थी. जहां एक लड़का भूपेंद्र और उसकी पत्नी मैना रहती है. जो कि लड़की को अपने साथ कहीं ले गए. इसके बाद मसूदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और नाबालिक लड़की को 7 अक्टूबर 2022 को ढूंढ लिया. उसी दिन पीड़िता के 161 सीआरपीसी के बयान और मेडिकल भी कराया गया. इसके बाद पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई.

पत्नी के सामने 3 दिन तक किया रेप

अभियोजक ने अनुसार, पीड़िता ने अपने 161 और 164 के बयान में बताया कि वह शौच करने के लिए घर के पास जंगल में गई थी. वहां पर भूपेंद्र उर्फ बंटी और उसकी पत्नी मैना मिले. जिन्होंने उसे डराया, धमकाया और अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जवाजा ले गए. जवाजा में एक दिन रुके इसके बाद जवाजा से भीम ले गए और भीम से बस में बैठकर अहमदाबाद ले गए. इसके बाद अहमदाबाद में किराए के मकान में ले जाकर तीन दिन तक भूपेंद्र उर्फ बंटी ने नाबालिक के दुष्कर्म किया. जिस वक्त पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया उस वक्त भूपेंद्र की पत्नी मैना भी उसके साथ ही थी.

5 धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पीड़िता के बयान के बाद आरोपी भूपेंद्र को मसूदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और तब से आज तक अपराधी हिरासत में है. आरोपी के खिलाफ अभियोजन पक्ष की ओर से 20 दवा या 25 दस्तावेज न्यायाधीश के समक्ष पेश किए गए. जिस पर न्यायाधीश फैसला सुनाते हुए आरोपी को धारा 363 के तहत 7 वर्ष, 366 के तहत 10 वर्ष, 343 के तहत 2 वर्ष, 506 के तहत 2 वर्ष, और 5 (एम )6 पोक्सो एक्ट के तहत जीवन जीने जेल में रहना और 1 लाख 60 हजार रुपए जुर्माना देने से दंडित किया है.

#12YearOldRapeNews #12YearOldRapedInUjjain #9news #abcNews #AjmerNews #AniNews #bangaloreRapeNews #bbcNews #bengaluruRapeCaseNews #bengaluruRapeNews #BigNews #bsNews #CGNews #doctorRapedInKolkata #dwNews #girlRapedInPuducherry #htNews #hwNews #kolkataRapeMurderNews #minorRapedInPuducherry #minorRapedInUjjain #mpNews #News #news12 #rajasthanNews #rape #RapeNews #rapeNewsBangalore #rapeNewsBengaluru #rapeSkyNews #skyNews #topNews #usNews #usaNews

For those following the #RemembranceSunday commemoration at the Cenotaph on #YouTube, I strongly recommend avoiding several livestreams including that of the Evening Standard.

Whatever one might think of them, The Sun, The Telegraph, and The Times have at least had the wisdom to turn their live comments *off*.

The #EveningStandard's livestream chat appears to be a racists's meeting not a remembrance. Same with #ANINews.

CNBC-TV8's chat is suffering the least, I think.

Things We Saw Around The Web #29: Azuki, Viz Media, HIDIVE, Hell’s Paradise, Kimi ni Todoke, My Happy Marriage

Things We Saw Around The Web is a compilation of videos, news, podcasts, and articles that think you should check out! Featuring @Azuki, @animeherald , and @riderstrike

https://yattatachi.com/things-we-saw-around-the-web-29

#aninews #anime #manga #videogames

Things We Saw Around The Web #29: Azuki, Viz Media, HIDIVE, Hell's Paradise, Kimi ni Todoke, My Happy Marriage | Yatta-Tachi

Topics mentioned: Azuki, Viz Media, HIDIVE, Hell's Paradise, Kimi ni Todoke, My Happy Marriage, and more!

Yatta-Tachi

Ranking of Kings: Yuuki no Takarabako (Treasure Chest of Courage) main trailer has been released!

Premieres April 14, 2023 (Spring 2023)
Opening Song: GOLD by PEOPLE1
Ending Song: Atemonaku by Aimer

#RankingOfKings #anime #aninews #aimer

https://youtu.be/aCxNpcv0FEw

TVアニメ「王様ランキング 勇気の宝箱」本PV

YouTube

This #ANInews may more aptly be renamed as #ANILies and it rhymes well with #BJPLies too...
---
RT @[email protected]
Look at the shameless mischief by pliable @Ani and rest of the Godi Media following it

Pic 1- What AM Singhvi said
Pic 2- What ANI and Godi Media reported
https://twitter.com/SquareGas/status/1198492127577010176

Pyaar Se Mario on Twitter

“Look at the shameless mischief by pliable @ANI and rest of the Godi Media following it Pic 1- What AM Singhvi said Pic 2- What ANI and Godi Media reported”

Twitter
@ANINews Hiring For Input Editor Reporter Highly Qualified Experience In Journalism Print Online Broadcasting
U Can Also Apply By Yogi Adityanath
#ANINews #Requirements #Media